back to top

भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीनिवास प्रसाद का निधन, निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

बेंगलुरु। कर्नाटक के चामराजनगर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी श्रीनिवास प्रसाद का सोमवार को निधन हो गया। उनके पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। प्रसाद का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज सुबह तड़के उन्होंने अंतिम श्वांस ली। वह 76 वर्ष के थे। प्रसाद के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बेटियां हैं।

पीएम मोदी ने एक्स शोक जताते हुए लिखा कि मैं वरिष्ठ नेता और चामराजनगर से सांसद श्री वी. श्रीनिवास प्रसाद के निधन से अत्यंत दुखी हूं। वह सामाजिक न्याय के पैरोकार थे और उन्होंने अपना जीवन गरीबों, वंचितों और दलितों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। मोदी ने प्रसाद के परिजनों और समर्थकों के प्रति शोक-संवेदनाएं प्रकट करते हुए कहा कि वह सामुदायिक सेवा के अनेक कार्यों के लिए बहुत लोकप्रिय थे।

प्रसाद चामराजनगर से छह बार सांसद और मैसूरु जिले के नंजनगुड से दो बार विधायक चुने गए। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। प्रसाद ने इस साल 18 मार्च को चुनावी राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उन्होंने पहली बार 1974 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा था। वह 1976 में तत्कालीन जनता पार्टी से जुड़े और 1979 में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। भाजपा में शामिल होने से पहले वह जनता दल (सेक्युलर), जनता दल (यूनाइटेड) और समता पार्टी में भी रहे थे।

प्रसाद ने 1999 से 2004 तक तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दी थीं। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद प्रसाद 2013 में विधायक चुने गए और सिद्धरमैया सरकार में उन्होंने राजस्व और धार्मिक बंदोबस्ती मंत्री का पद संभाला।

प्रसाद ने 2016 में कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया और फिर से भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने 2017 में भाजपा के टिकट पर नंजनगुड उपचुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। इसके बाद वह 2019 में चामराजनगर से लोकसभा चुनाव में विजयी रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें उत्पीड़ित दलितों के लिए एक मजबूत आवाज बताया।

उन्होंने कहा, अन्याय और असमानता के खिलाफ संघर्ष करने वाले नेता का जाना राज्य में सामाजिक न्याय के राजनीतिक संघर्ष के लिए एक बड़ा झटका है।
मुख्यमंत्री ने कहा, वह एक प्रगतिशील सोच वाले नेता थे। हमने पुराने मैसूरु क्षेत्र में लंबे समय तक अलग-अलग पार्टियों में काम किया, लेकिन एक-दूसरे के साथ हमारे अच्छे संबंध थे। हाल ही में जब मैं उनसे मिला तो हमारी पुरानी यादें ताजा हो गईं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रसाद हमें इतनी जल्दी छोड़ कर चले जाएंगे।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने भी प्रसाद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, मैं उनसे कुछ दिन पहले ही मिला था और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि वह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनकी पहचान एक प्रभावशाली दलित नेता के रूप में थी जिन्होंने राज्य और देश की राजनीति में अपनी पहचान बनाई थी।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर देशभर से आयीं खास तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, गृहमंत्री, रक्षामंत्री,...

उत्तराखंड में सड़क, बिजली संपर्क बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता : पुष्कर सिंह धामी

देहरादून । देहरादून समेत उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में हुई व्यापक तबाही में 16 लोगों के...

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला भारत का चेहरा, विरासत, विकास और सेवा का दिख रहा संगम,पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर बोले सीएम...

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया सेवा पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ गरीबी से विरासत तक और महामारी प्रबंधन...

Most Popular

सकारात्मक सोच से लक्ष्य तय करती हूं : रोशनी चोपड़ा

परंपरा की जड़ों से जुड़ा: आयुर्वेद और बादाम के साथ सुबहों को बनाए और भी खासलखनऊ। सुबह का समय पूरे दिन की दिशा तय...

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय ने 75 क्षय रोगियों को गोद लिया

भातखंडे में सेवा पखवाड़ा का आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ में आज 17 सितंबर 2025 को राजभवन उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार सेवा पखवाड़ा के...

लखनऊ जू : नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ स्वच्छ उत्सवलखनऊ। 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले विशेष स्वच्छता अभियान को नवाब वाजिद अली...

भजन बाल वर्ग में दृष्टि पाण्डेय प्रथम व दक्षा गुप्ता द्वितीय

एसएनए में शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगितालखनऊ। 51वीं संभागीय शास्त्रीय एवं सुगम संगीत प्रतियोगिता 2025-26 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग)...

‘आवाज दो हम एक है’ में गायन व नृत्य ने समां बांधा

महिला मातृ शक्ति द्वारा विभिन्न प्रतियोगितालखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की महिला शाखा द्वारा आवाज दो हम एक है कार्यक्रम का आयोजन मोहन सिंह बिष्ट सभागार,...

भगवान विश्वकर्मा की पूजा कर भक्तों ने मांगा आशीर्वाद

लखनऊ। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार को शहर में धूमधाम से मनाई गई। कारखानों में जहां सुबह से ही विश्वकर्मा समाज के लोगों...

कलाकारों ने मेक इन इंडिया के चित्रों से दिखाया विकसित भारत

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केंद्र की ओर से विकसित भारत के रंग कला के संग विषय पर एक दिवसीय चित्रकला कार्यशाला डॉ. ए.पी.जे....

म्यूजिक एल्बम क्यूं रह गई यूट्यूब पर लॉन्च

देव और पीटर केल ने निभाये अहम किरदारलखनऊ। इम्पल्स सिने एंटरटेनमेंट के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम सॉन्ग क्यूं रह गई को आज एक...