back to top

वर्चुअल सम्मेलनों से मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे भाजपा नेता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जनता के दरबार में लेकर पहुंचेगी। पार्टी के मोर्चे प्रदेश के सभी प्रशासनिक जिलों में सम्मेलनों के माध्यम से मोदी सरकार के काम-काज को लेकर जाएगें। तो वहीं वैश्विक महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेगें।

प्रदेश के सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने गुरुवार को बताया कि आज सभी जिला ईकाईयों में सम्मेलन की तैयारियां पूर्ण करते हुए एप डाउनलोड करवाने का काम किया गया तथा जिले की आईटी टीम ने सम्मेलन की लिए अपनी तैयारियां भी पूरी की। चार जून से दस जून तक चलने वाले सम्मेलनों में शुक्रवार से जिला स्तर पर मोर्चा वर्चुअल सम्मेलन प्रारम्भ होगें।

दुबे ने बताया कि पार्टी के युवा, महिला, पिछड़ा, किसान, अनुसूचित व अल्पसंख्यक मोर्चे शुक्रवार को प्रदेश में 64 सम्मेलनों का आयोजन करके आमजन से जुडे़गें। जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों को प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा सांसद व विधायक सम्बोधित करेगें।

जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों के क्रम में शुक्रवार को आगरा अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह संबोधित करेगें, तो वहीं मैनपुरी युवा मोर्चो सम्मेलन, मिर्जापुर किसान मोर्चो सम्मेलन व फतेहपुर पिछड़ा वर्ग मोर्चा सम्मेलन को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से सम्बोधित करेगें।

RELATED ARTICLES

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...