27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार, 26 सीटों पर बढ़त, भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत शनिवार को जारी मतगणना के रूझानों में 46 सीटों पर बढ़त के बाद पार्टी अब तक 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इस दौरान 27 साल बाद भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। सत्ता वापसी की ख़ुशी में राजधानी स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय में समर्थकों ने जश्न की शुरुआत कर दी। समर्थकों ने ढोल बजाकर नृत्य किया और पार्टी के झंडे लहराए। भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के कटआउट पकड़े हुए समर्थकों ने एक-दूसरे को भगवा रंग भी लगाया।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नवीनतम रुझानों के अनुसार, दिल्ली की 70 विधानसभा सीट में से भाजपा 46 जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सीट 24 पर आगे है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को महत्वपूर्ण बढ़त मिलती दिखने के बाद, पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने विश्वास जताया कि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री भाजपा का होगा और इस बारे में फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा। उन्होंने कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवाददाताओं से कहा, अब तक के नतीजे हमारी उम्मीदों के अनुरूप हैं, लेकिन हम अंतिम परिणाम का इंतजार करेंगे। भाजपा पिछले 26 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर है।

RELATED ARTICLES

महाकुम्भ एकता का महाकुम्भ … राजस्थान और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने लगाई संगम में डुबकी

महाकुंभ नगर. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई। दोनों मुख्यमंत्रियों...

लोगों का जीवन उत्तम बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, प्रचंड जनादेश के लिए मोदी का जताया आभार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिले प्रचंड जनादेश के लिए मतदाताओं का...

शराब नीति के कारण हारी आम आदमी पार्टी, पैसे पर था ध्यान, चुनावी रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

मुंबई। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने शनिवार को कहा कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी(आप) को शराब नीति और पैसे पर...

Latest Articles