back to top

महामारी के समय अपने राजनीतिक हित साधने में जुटी भाजपा : तिवारी

लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने गुरुवार को सत्तारूढ़ भाजपा पर कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपने राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा पर जनता को उसके हाल पर छोड़कर कुटिलता भरे हथकंडों के जरिए केवल अपने राजनीतिक हित साधने का आरोप लगाया। तिवारी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा कोरोना वायरस संकट के इस दौर में भी अपनी कुटिल हरकतों से बाज नहीं आ रही है।

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर उन्होंने मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार को गिराया। अगर ज्योतिरादित्य सिंधिया और तुलसीराम सिलावट साथ नहीं आते तो मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार नहीं गिर सकती थी। तिवारी ने कहा कि चौहान ने स्वीकार किया है कि सिलावट ने उनसे मंत्री पद मांगा था जो उन्होंने उन्हें दे दिया।

इस वीडियो में चौहान ने वे सभी आरोप खुद स्वीकार कर लिए हैं जो कांग्रेस अब तक भाजपा पर लगाती आई है। राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा मामले में दल-बदल के लिए पद और धन दोनों की पेशकश को आपराधिक कृत्य माना गया था। अगर उस मामले में यह आपराधिक मामला था तो सिलावट को मंत्री पद देना भी आपराधिक हरकत है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के मुख्य सचेतक ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई है कि भाजपा कांग्रेस के विधायकों को धन का लालच देकर तोड़ने में लगी है।

तिवारी ने कहा कि भाजपा दुनियाभर में भाषण देती है कि हम सभी मिलकर कोरोना वायरस से लड़ें, लेकिन दरअसल वह कर क्या रही है, सारा भेद खुल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचित सरकारों को अस्थिर करने और विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की उपस्थिति में एक वैज्ञानिक ने कहा है कि गुजरात में कोरोना वायरस से मरने वालों का प्रतिशत सबसे ज्यादा इसलिए है क्योंकि वहां एल स्ट्रेन का कोरोना वायरस है जबकि केरल में एस स्ट्रेन का वायरस है इसलिए वहां मरने वालों की संख्या कम है।

तिवारी ने बताया कि उस वैज्ञानिक के मुताबिक गुजरात में अमेरिका और यूरोप से जो लोग आए वह अपने साथ एल स्ट्रेन का वायरस लेकर आए और इस वजह से गुजरात में ज्यादा मौतें हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ जो लोग आए उन्हीं लोगों ने कोरोना वायरस फैलाया।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...