back to top

Bird Flu : केरल में आपदा घोषित, हिमाचल, राजस्थान व मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी

भोपाल। कोरोना वायरस के साथ अब एक और वायरस के संक्रमण का प्रकोप देश में देखा जा रहा है। राजस्थान, केरल समेत कई और राज्यों को एवियंस इंफ्लूएंजा ने अपने चंगुल में ले लिया है। इस संक्रमण के कारण अब तक कई पक्षियों की मौत हो चुकी है। हिमाचल के कई हिस्सों में इस संक्रमण के कारण प्रवासी पक्षियों के मरने की पुष्टि की गई है।

केरल के अलाप्पुझा जिले के कुट्टानाड इलाका स्थित चार पंचायतों नेडुमुडी, थाकाझी, पल्लीप्पड और कारुवत्ता में बर्ड फ्लू के मामले पाए गए हैं। राज्य की पिनाराई विजयन सरकार ने मंगलवार को राज्य में आपदा घोषित कर दिया। अलाप्पुझा जिला कलेक्टर ने इलाके में मीट, अंडे और पालतू पक्षियों के व्यापार, कारोबार और इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

मध्यप्रदेश के एनिमल हस्बेंड्री डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉक्टर आरके रोकडे ने मंगलवार को बताया, ‘राज्य के 7-8 जिलों में वायरस संक्रमण के कारण अब तक करीब 400 कौव्वों की मौत हो चुकी है। पोल्ट्री में वायरस नहीं पाया गया है, यह हवा में है और इसके लिए वैक्सीन नहीं है। हमें लगता है कि यह राजस्थान से आया है।’ हिमाचल के कांगड़ा जिले में पोंग डैम झील में बर्ड फ्लू के कारण 2000 से अधिक प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई।

इन पक्षियों में एवियन इंफ्लूएंजा यानी कि बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर राज्य सरकारों ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन राज्यों में अब तक बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो चुकी है। वहीं बर्ड फ्लू के कारण बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और कर्नाटक में भी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि एवियन इंफ्लूएंजा वायरस का संक्रमण केवल पक्षियों नहीं बल्कि इंसानों के लिए भी घातक है।

बर्ड फ्लू को लेकर पंजाब में अलर्ट जारी किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्?य सरकार की ओर से और भी दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं। राज्?य भर के पोल्ट्री फार्मों में मंदी का अंदेशा मंडराने लगा है। हरियाणा के पंचकूला के करीब पोल्ट्री उद्योग में पिछले एक महीने में 70 हजार मुर्गियों की मौत हो गई। इसके पीछे भी बर्ड फ्लू का अंदेशा जताया जा रहा है हालांकि जांच के लिए सैंपल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...