back to top

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली के जीवन पर बनेगी बायोपिक

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बनने वाली बायोपिक पर लव फिल्म्स के बैनर तले काम चल रहा है। निर्देशक लव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा स्थापित प्रोडक्शन हाउस ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर एक वक्तव्य जारी कर इसकी घोषणा की। प्रोडक्शन हाउस ने कहा, हम यह घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहे हैं कि लव फिल्म्स द्वारा दादा सौरव गांगुली की बायोपिक बनाई जएगी। निर्माताओं ने कहा, यह जिम्मेदारी मिलने से हम बेहद सम्मानित महसूस कर रहे हैं और उम्मीद करते हैं कि एक शानदार फिल्म बनेगी। गांगुली, जिन्हें दादा कहा जाता है, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं। वर्तमान में गांगुली भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं।

गांगुली ने हाल ही में खुलासा किया था कि उनके जीवन पर एक बायोपिक फिल्म बनाने की तैयारी हो रही है। पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इंस्टाग्राम पर इस खबर की पुष्टि करते हुए लिखा, आइए इस गेंद के साथ चलते हैं। उन्होंने लिखा, क्रिकेट ही मेरे जीवन में सब कुछ रहा है, इसने मुझे आत्मविश्वास के साथ सिर ऊंचा करके आगे बढ़ने की क्षमता प्रदान की। मैं यह जानकारी साझा करते हुए बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं कि लव फिल्म्स द्वारा मेरी जीवन यात्रा पर एक फिल्म बनाई जाएगी।ै

RELATED ARTICLES

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

मप्र के रायसेन में दो बाइकाें की आमने-सामने की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

रायसेन (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...