back to top

भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को ओएमबी की निदेशक नियुक्त कर सकते हैं बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन व्हाइट हाउस के शीर्ष पद प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक के रूप में भारतीय-अमेरिकी नीरा टंडन को नियुक्त कर सकते हैं। इस कार्यालय का काम प्रशासन के बजट का प्रबंधन करना होता है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों रविवार को यह जानकारी दी गई।

अगर अमेरिकी सीनेट में भी इस पद के लिए टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है, तो वह व्हाइट हाउस में प्रभावशाली प्रबंधन और बजट कार्यालय की प्रमुख बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। टंडन वर्तमान में वामपंथी झुकाव वाले सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस की मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार, टंडन की संभावित नियुक्ति संभावित वित्त मंत्री जेनेट येलेन के साथ काम करने के लिए उदारवादी आर्थिक सलाहकारों की एक टीम बनाने की बाइडन की योजना का हिस्सा है। कई समाचारों में कहा गया है कि टंडन, येलेन और अन्य की नियुक्ति की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है।

वाशिंगटन पोस्ट की खबर के अनुसार, प्रिंसटन विश्वविद्यालय की अर्थशास्त्री सेसिलिया राउस को आर्थिक सलाहकार परिषद की अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की संभावना है। अफ्रीकी-अमेरिकी राउस परिषद की अध्यक्ष बनने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी, जो अर्थव्यवस्था पर राष्ट्रपति को सलाह देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बाइडन की योजना एडेवाले वैली एडेइमो को उप वित्त मंत्री के रूप में नामित करने की भी योजना है। जारेद बर्नस्टीन और हीथर बूसी को उनके आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों के रूप में नामित किए जाने की संभावना है। ये घोषणाएं मंगलवार को होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

बीएसएफ जवान की हत्या का खुलासा, पत्नी समेत पांच गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले के इंचौली थाना क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान नैन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी...

वैभव सूर्यवंशी के सामने होगी गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा

अहमदाबाद। कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी वाला तेज गेंदबाजी आक्रमण देखने में तो काफी खतरनाक लगता है, लेकिन शनिवार को...

राज्यसभा में पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा ने कहा… मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना

नई दिल्ली। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी (आप) के उपनेता पद से हटाए जाने के एक दिन बाद पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार...

केरल में लोगों ने गिरजाघरों में प्रार्थना कर गुड फ्राइडे मनाया

तिरुवनंतपुरम। केरल में ईसाई समुदाय ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और मान्यताओं के अनुसार गुड फ्राइडे मनाया। वहीं, आगामी विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के उम्मीदवार...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष क्रम पर होगी निगाह

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के सत्र में शनिवार को यहां जब अपने घरेलू मैदान पर पहले मैच में आत्मविश्वास...