back to top

चीन पर बाइडेन भी तल्ख

लंबे राजनीतिक विवाद और अदालती जंग के बाद जब तय हो गया कि अमरीका के अगले राष्ट्रपति जो बाइडेन ही होंगे, फिर भी एक लंबे समय तक चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी और सरकार ने बाइडेन को जीत की औपचारिक बधाई नहीं दी थी, तभी से अनुमान लगाये जाने लगे थे कि भले ही बाइडेन निवर्तमान राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी हों लेकिन डोनॉल्ड

ट्रंप की जो विदेशनीति रही है विशेषकर एशिया, चीन और भारत के मामले में, शायद उसी रास्ते पर बाइडेन भी चलें। हालांकि डोनॉल्ड ट्रंप ने चुनावी कैंपेन में बाइडेन पर चीन का पिछलग्गू होने का आरोप लगाने के साथ अमरीकियों को चीन का डर भी दिखाया था और शायद इसीलिए कूटनीतिक हलकों में यह आशंका जतायी जा रही थी कि बाइडेन प्रशासन चीन को लेकर टंÑप की अपेक्षा नरम रुख अपना सकता है।

लेकिन डेमोके्रट सरकार की विदेशनीति को लेकर अब तक जो भी आशंकाएं थीं, प्रेसीडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने यह कहकर उसे पूरी तरह से साफ कर दिया है कि चीन का सामना करने के लिए समान विचारधारा वाले लोकतांत्रिक देशों के साथ गठजोड़ बनाने की जरूरत है। प्रेसीडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने सुरक्षा और विदेश नीति एजेंसी की टीम के साथ समीक्षा बैठक में यह बात कही।

इससे स्पष्ट है कि आगामी 20 जनवरी को जब जो बाइडेन अमरीकी राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करेंगे तो उनका प्रशासन सामरिक रणनीति, वैश्विक सुरक्षा, अमरीका के कारोबारी एवं सामरिक हितों और मानवाधिकार व हांगकांग के मुद्दे पर किसी भी तरह से चीन को राहत देने वाले नहीं हैं। चीन ने हाल के वर्षों में आर्थिक सफलता हासिल करने के बाद जिस तरह से दुनिया में व्यापारिक माहौल को खराब कर लाभ उठाया, मानवाधिकारों का दमन, प्रौद्योगिकी की चोरी, हांगकांग, तिब्बत, शिंजियांग में लोगों की व्यक्तिगत आजादी को पूरी तरह खत्म करने और शी जिनपिंग के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने का काम किया है उससे अब अमरीका सहित पूरी दुनिया चीन को लेकर चौकन्नी हो गयी है।

ट्रंप ने चीन को काबू में रखने के लिए समान विचारधारा, मावाधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करने वाले देशों के बीच एक रचनात्मक सहयोग विकसित कर चीन को रोकने की पहल की थी। दरअसल चीन आज न सिर्फ भारत के लिए बड़ा खतरा बन गया है बल्कि सभी पड़ोसी देशों को भी सैन्य आक्रामकता के जरिए धमकाने के साथ ही कर्ज कूटनीति के जरिए छोटे-छोटे देशों के आर्थिक संसाधनों पर कब्जा करना चाहता है।

चीन की इन नीतियों के खिलाफ ही हाल के वर्षों में क्वॉड को लेकर भी गंभीर चर्चा शुरू हुई और इसे माइक पोम्पियों ने भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ मिलकर आगे बढ़ाने का काम किया। अब जबकि प्रेसीडेंट इलेक्ट जो बाइडेन ने स्पष्ट कर दिया है कि चीन को थामने के लिए समान विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं मानवाधिकारों का सम्मान करने वाले और समान आर्थिक व सामरिक हित वाले देशों के साथ सहयोग बढ़ाने की जरूरत है तो इससे स्थिति साफ हो गयी है कि भविष्य में चीन के खिलाफ जो भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका जैसे देशों की धुरी उभर रही है वह और मजबूत होगी और इसी में सभी देशों का हित है। चीन को व्यापारिक, सामरिक, मानवाधिकार, तिब्बत, हांगकांग, शिजियांग जैसे किसी भी मुद्दे पर किसी भी तरह की छूट देना ठीक नहीं है और सबको मिलकर चीन की चुनौती का सामना करना होगा।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...