back to top

मन-मस्तिष्क पर पड़ता है भगवत्कथा का सीधा असर : सुरेश खन्ना

अनिल कुमार सिंह लखनऊ। बीबीडी शैक्षणिक परिसर में हो रहे चार दिवसीय श्री गणेश महोत्सव 2023 के दूसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका एवं पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा लोक संगीत व भजन की शुरुआत मेरे घर में पधारों गजानन…, गणपति को लग जइहैें नजरिया, गौरा काजल लगाय दा…,जय गणेश देवा जय गणेश देवा…, डम डम डमरू बजावे से की, जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित दर्शक झूम उठे।

बीबीडी शैक्षणिक परिसर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में प्रस्तुति देतीं लोक गायिका मालिनी अवस्थी

लोक संगीत की शृंखला में सइया मिले लरकइया मैं का करूं, रेलिया बैरन पिया के लिये जाये रे आदि गीतों पर खचाखच भरे पंडाल में श्रोता झूम उठे। पंडाल में जैसे ही मालिनी अवस्थी की टीम ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत की, श्रोताओं ने करतल ध्वनि से उनका भव्य स्वागत किया। तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर उनकी टीम द्वारा लोक नृत्य किया गया।

बीबीडी शैक्षणिक परिसर में आयोजित श्री गणेश महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेता अपार जन समूह

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने लोकगायिका पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी को बेहतरीन कार्यक्रम के लिए जहां बधाई दी, वहीं श्री गणेश महोत्सवके आयोजन के लिए बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता और बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराजसागरदास की भी मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि कल गणेश जी का स्थापना दिवस था।

भगवान गणेश की महाआरती करतीं बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता साथ में सुरेश खन्ना, विराज सागर दास, देवांशी दास

देश भर में गणेशजी की प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। घर-घर में भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर उनके पूजन-अर्चन की देश में परंपरा रही है। देश में भगवत्कथा और ईश्वर की जितनी चर्चा हो, उतना ही ठीक है क्योंकि इसका असर व्यक्ति के मन- मस्तिष्कपर पड़ता है।

महाआरती के बाद श्रीमती अलका दास गुप्ता, अवनीश अवस्थी, मालिनी अवस्थी (फोटो : अमित वर्मा)

ऐसे आयोजनों से भारतीयता को बढ़ावा मिलता है। संस्कृत के एक श्लोक ‘असित गिरि समं स्यातकज्जलं सिंधुपात्रे,सुरतरुवर शाखालेखनी पत्रमुर्वी, लिखति यदि गृहीत्वा शारदा सर्वकालं तदपि तव गुणानामीश पारं न याति। ’ अर्थात सभी पहाड़ों को पीसकर बनाई गई स्याही को समुद्र में घोलकर कल्पवृक्षकी कलम से सरस्वती अगरहर समय लिती रहें तो भी वे ईश्वर के गुणों का वर्णन करने में समर्थ नहीं हो सकतीं।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना को मोमेंटो देकर सम्मानित करते बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास

इस अवसर पर बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास और बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने पुष्प गुच्छ और मोमेंटो देकर स्वागत किया।

आज इस महोत्सव में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप के छात्र-छात्राओं एवं आसपास के गांवों से आये लोगों ने हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भजन संध्या का लुत्फ उठाया। आज की सायंकालीन महाआरती में बीबीडी एजुकेशनल ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता, बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास और देवांशी दास ने भाग लिया और महाप्रभु श्री गणेश जी की आरती की।

बीबीडी शैक्षणिक परिसर स्थित श्री गणेश महोत्सव में महा आरती करते मंत्री सुरेश खन्ना, श्रीमती अलका दास गुप्ता, विराज सागर दास व देवांशी दास

इस अवसर पर अरुण गुप्ता, राजीव बाजपेयी, कैलाश पाण्डेय के साथ ही सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे।

21 सितम्बर को श्री ओंकार शंखधर एवं उनका गु्रुप भावपूर्ण भजनों की शानदार प्रस्तुति देगा।

RELATED ARTICLES

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हम लोग पेड़ से आए हैं, पिंजरे से नहीं आये हैं…

उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजनलखनऊ। राहत सेवा संस्थान की ओर से उर्दू अकादमी में मुशायरे-कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता वासिफ...

पहली बार ‘अभिज्ञान शाकुंतलम’ में अभिनय किया : मंजू बृजनंदन शर्मा

छोटे पर्दे पर काम से मिल रही संतुष्टि : मंजू बृजनंदन शर्माभारतीय सेना में डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली मंजू बृजनंदन शर्मा आज...

डिमेंशिया की पीड़ा और पिता-पुत्री के रिश्ते की डोर में बंधा डैडी

बीएनए के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरे दिन नाटक डैडी व पूर्णावतार का मंचनलखनऊ। लखनवी रंगमंच के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा।...

हरि जसु रे मना गाइ ले जो संगी है तेरो…

गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश पर्व पर सजा विशेष दीवानलखनऊ। धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादर जी महाराज के 405वां प्रकाश...

नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की…

राजाबाजार में श्रीमद्भागवत कथा का चौथा दिन श्रीकृष्ण जन्म व नंदोत्सव की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु लखनऊ। लखनऊ हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के...

स्पष्टता ही सफलता की कुंजी है : डॉ किरण बेदी

फिक्की फ्लो लखनऊ ने 2026-27 के लिए 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपना 'चेंज आॅफ गार्ड' समारोह मनाया, जिसमें...