back to top

लखनऊ व कानपुर में रिकवरी दर को किया जाये बेहतर : योगी

  • उच्च चिकित्सा संस्थानों का उपयोग कर संक्रमण को करें नियंत्रित

  • एसजीपीजीआई और केजीएमयू में जनरल ओपीडी सेवा हों शुरू

  • आरएमएल को एक डेडिकेटेड कोविड चिकित्सा संस्थान के तौर पर चलाएं

  • पूरी क्षमता से की जाये संक्रमण की मेडिकल टेस्टिंग

  • प्रारंभिक लक्षणों वाले मरीज़ों पर दिया जाये पूरा ध्यान

लखनऊ। राजधानी लखनऊ और कानपुर नगर में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनज़र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लखनऊ में केजीएमयू, एसजीपीजीआई और आरएमएलआईएमएस जैसे उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान हैं। इसी तरह कानपुर में भी मेडिकल काॅलेज सहित अन्य अस्पताल उपलब्ध हैं। इन संस्थानों की क्षमताओं का पूरा उपयोग करते हुए दोनों जिलों में कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करते हुए रिकवरी दर को बेहतर किया जाये।

योगी ने टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए लखनऊ और कानपुर नगर में विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि इन जिलों में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ायी जाये। इसके लिए ज़रूरत के हिसाब से अतिरिक्त टीमें लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि एसजीपीजीआई और केजीएमयू में जनरल ओपीडी सेवा शुरू की जाये। आरएमएलआईएमएस को एक डेडिकेटेड कोविड चिकित्सा संस्थान के रूप में चलाया जाये।

मुख्यमंत्री ने कोविड-19 के टेस्टिंग के काम में और तेजी लाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए मेडिकल टेस्टिंग के कार्य को पूरी क्षमता से चलाया जाये। उन्होंने हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से कार्यशील रखने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाओं को सुचारु ढंग से चलाया जाये। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखते हुए यह सुनिश्चित किया जाये कि वरिष्ठ चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ नियमित राउण्ड लें। पैरामेडिक्स द्वारा रोगियों की प्रभावी माॅनिटरिंग की जाये।

योगी ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा लक्षण के आधार पर मरीजों की गहनता से जांच की जाये। प्रारम्भिक लक्षणों वाले मरीजों पर पूरा ध्यान दिया जाये। इससे रोगियों को शीघ्र स्वस्थ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने डोर-टू-डोर सर्वे और सर्विलांस कार्य को प्रभावी ढंग से चलाने करने के निर्देश भी दिये।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सभी प्रयास जारी रखे जाएं। कोविड-19 से बचाव और सुरक्षा के बारे में जागरूकता अभियान पूरी सक्रियता से चलाया जाये। इसके लिए विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ-साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम का प्रभावी इस्तेमाल किया जाये। प्रमुख चौराहों और बाजार आदि में पब्लिक एड्रेस सिस्टम के द्वारा जनता को कोविड-19 और सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किये जाने की कार्यवाही जारी रखी जाये।

मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सभी प्रयासों को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि वे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों साथ वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से जीएसटी संग्रह कार्य की समीक्षा करेंगे। बैठक में उनको यह बताया गया कि राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक में आत्मनिर्भर भारत पैकेज और किसान क्रेडिट कार्ड के सम्बन्ध में सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES

यूपी स्टेट मास्टर्स बैडमिंटन: लखनऊ के अरुण कक्कड़ का डबल धमाल, मधु-सुषमा भी बनीं चैंपियन

लखनऊ। वेटरन खिलाड़ियों की शानदार प्रतिस्पर्धा के बीच योनेक्स–सनराइज यूपी स्टेट मास्टर्स (वेटरन) बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 में लखनऊ के अनुभवी खिलाड़ी अरुण कक्कड़ ने...

शीर्ष 10 में आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 4.55 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, रिलायंस को सबसे ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। शेयर बाजार में शानदार तेजी के रुख के बीच बीते सप्ताह शीर्ष 10 मूल्यवान कंपनियों में आठ का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 4.55...

चेन्नई हवाई अड्डे पर कोहरे के कारण उड़ान संचालन बाधित

चेन्नई । कोहरे के कारण कम दृश्यता की वजह से रविवार को यहां आने वाली कम से कम तीन उड़ानों का मार्ग नजदीकी हवाई...

वैलेंटाइन वीक : चॉकलेट डे पर रिश्तों में बिखरी प्यार की मिठास

लखनऊ। वैलेंटाइन सप्ताह के तीसरे दिन चॉकलेट डे के रूप में मनाया गया। इस दिन लोग अपने प्रिय को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट रिश्तों...

चॉल में रहने वाले बेरोजगार महादेव की कहानी है ‘गांधी टॉक्स’

'गांधी टॉक्स' इस बार एक ऐसा अनोखा सिनेमाई अनुभव जरूर दे जाती हैलखनऊ। बिना डायलॉग्स के स्टोरी टेलिंग काफी चुनौतीपूर्ण होती है। खासकर आजकल...

साल का पहला शनि प्रदोष व्रत 14 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। साल का पहला शनि प्रदोष व्रत बेहद खास रहने वाला है। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन व्रत...

28 फरवरी की शाम आसमान में लगेगी 6 ग्रहों की कतार

लखनऊ। 28 फरवरी 2026 को शाम ढलते ही आसमान में एक खूबसूरत नजारा दिखेगा। सूर्यास्त के बाद पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी क्षितिज पर छह ग्रह...

हर हर महादेव के जयघोष संग निकली कलश यात्रा

कलश यात्रा के साथ ही श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ भी किया गयालखनऊ। ठाकुरगंज स्थित श्री कल्याण गिरि मंदिर से भव्य, दिव्य एवं...

चित्रकारी में विवेकानन्द, क्ले मॉडलिंग में श्रद्धा और कलश अलंकरण में अन्नपूर्णा अव्वल

राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवसलखनऊ। राज्य ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर हुए तीन दिवसीय ललित कला उत्सव का समापन सोमवार...