back to top

रोशनी, त्वमेव सर्वम, ए लवली रिज्यूमे को श्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड

दो दिवसीय अवध फिल्म फेस्टिवल का समापन

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय अवध फिल्म फेस्टिवल का समापन रविवार को हुआ। फेस्टिवल में तीन श्रेणियों प्रोफेशनल, कैम्पस, जस्ट पास आउट कैम्पस में 54 फिल्मों को चयन प्रतियोगिता के लिए किया गया था। फेस्टिवल की कैम्पस श्रेणी में श्रेष्ठ निर्देशन के लिए ह्यद डिलेवरी निर्देशित अर्पित गुप्ता को, श्रेष्ठ छायांकन के लिए दाग निर्देशित पलक कुमारी को अवार्ड मिला। वहीं श्रेष्ठ फिल्म के लिए रोशनी निर्देशित अनिमेष नमन को और श्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री के लिए संयुक्त फिल्म बिजली महादेव मंदिर निर्देशित धीरेंद्र सिंह और दिलकुशा निर्देशित प्रगति पांडे को तथा श्रेष्ठ समीक्षा के लिए संयुक्त फिल्म गोमती सवाल अस्तित्व का निर्देशित आशीर्वाद दीक्षित और जल्दी जाना है क्या के नीतीश कुमार फिल्म को मिला। प्रोफेशनल श्रेणी में श्रेष्ठ निर्देशन के लिए मटर पनीर निर्देशित चंदन मल्लाह को , श्रेष्ठ छायांकन के लिए ट्रम्पेट निर्देशित आशीष भथरी को, श्रेष्ठ फिल्म के लिए त्वमेव सर्वम निर्देशित मनोज तिवारी को, श्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी के लिए गल देव : एक अनोखी मान्यता निर्देशित तनिष्क भूरिया और श्रेष्ठ समीक्षा के लिए संक्युक्त फिल्में अक्षरा निर्देशित शिवम भास्वर और फिल्म जुबान निर्देशित प्रफुल्ल पांडेय को मिला। जबकि कैंपस जस्ट पास आउट श्रेणी में श्रेष्ठ फिल्म के लिए ए लवली रिज्यूमे निर्देशित पौरुषे को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अनन्त विजय थे। वहीं वरिष्ठ रंगकर्मी डा. अनिल रस्तोगी और रमा अरुण त्रिवेदी ने छात्रों और फिल्म निमार्ताओं को फिल्म निर्माण के गुण बतायें। डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि फिल्म निर्माण और कला के क्षेत्र में उम्र मात्र एक नंबर है। आज मेरी उम्र 81 वर्ष से अधिक है लेकिन मैं लगातार अपना अच्छा किरदार निभाने की कोशिश करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा ने की। इस मौके पर एमएलसी पवन सिंह चौहान, निदेशक राष्ट्रधर्म प्रकाशन मनोजकान्त, प्रो. गोविन्द जी पाण्डेय, अरुण त्रिवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

रोजा इफ्तार संग चला इबादत का दौर, हवा में घुली रमजान की मिठास

’बाजार में खजूर,फल और सेवईं की दुकानें सजींलखनऊ। अल्लाह की राह में दिन भर के भूखे-प्यासे इबादतगुजारों ने शुक्र का सजदा कर, दूसरा रोजा...

ऋषि का सद्साहित्य मानवीय जीवन की गरिमा का बोध कराता है : उमानन्द शर्मा

458वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्न लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत जन्तु विज्ञान विभाग, लखनऊ...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार में विराजे बाबा खाटू नरेश लखनऊ। मल्ल राजवंश के भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी छवि भक्तों को...

श्रीलंका के खिलाफ पिछली श्रृंखला के प्रदर्शन से प्रेरणा लेने की कोशिश करेगा इंग्लैंड

पाल्लेकल (श्रीलंका)। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाली इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ रविवार को यहां होने वाले टी20 विश्व कप...

भारतीय वस्तुओं पर अमेरिकी न्यायालय के फैसले और नए आदेश के बाद 10 प्रतिशत पारस्परिक शुल्क: निर्यातक

नयी दिल्ली। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी उच्चतम न्यायालय द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के व्यापक शुल्कों को रद्द किए जाने और अमेरिका की...

शुद्ध बाजार उधारी वित्त वर्ष 2026-27 में जीडीपी के तीन प्रतिशत तक आएगी: आरबीआई

मुंबई। सरकार की शुद्ध बाजार उधारी में गिरावट से निजी क्षेत्र के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होने की संभावना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)...

फर्जी कंपनी के जरिए 6.5 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान के आरोप में मुकदमा दर्ज

बलिया। जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र में एक फर्जी कंपनी द्वारा सुनियोजित तरीके से छह करोड़ 59 लाख रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुंबई में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मुंबई में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्हें काले झंडे...

मुख्यमंत्री योगी ने किसानों की दी बड़ी सौगात, 2.51 लाख खातों में ट्रांसफर हुए 460 करोड़ रुपये

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना...