back to top

धैर्य बनाये रखें

दुनिया भर के पूंजी बाजारों में हाहाकार है। कभी सालों में एक दिन ऐसा आता था जब ब्लैक फ्राइडे या ब्लैक मंडे कहा जाता था क्योंकि उस दिन निवेशकों को भारी नुकसान होता था। लेकिन यह स्थिति बदल गयी है। अब मंडे से फ्राइडे तक हर दिन शेयर बाजार में ब्लैक साबित हो रहे हैं। बीते 15-20 कारोबारी सत्रों में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स करीब दस हजार अंक नीचे लुढ़क चुका है और बाजार की एक चौथाई पूंजी स्वाहा हो गयी है।

हालात इतने भयावह हैं कि एक-एक कंपनी की एक लाख करोड़ से अधिक की पूंजी घट गयी है। गुरुवार को तो पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गये जब एक ही दिन में बॉम्बे शेयर बाजार 2919 अंक गिर गया। बीएसई के साथ निफ्टी में भी 825 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी। एक ही दिन में सेंसेक्स की 11 लाख करोड़ से अधिक पूंजी स्वाहा हो गयी। शेयर बाजारों में गिरावट का असर इक्विटी आधारित म्यूचुअल फंडों पर भी पड़ा है।

बजट के बाद से अब तक प्राय: सभी प्रमुख इक्विटी फंडों की एनएवी में 20 से 25 फीसद की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के कारण शेयर बाजार 2008 से भी ज्यादा बुरे दौर की तरफ बढ़ रहे हैं। यह संकट भारत के बाजारों के साथ पूरी दुनिया के बाजारों में है और इक्विटी आधारित निवेश में कोहराम मचा हुआ है। नस्दक, एसएण्डपी-500, डाउजोंस, निक्केई, संघाई कंपोजिट, कैक, डैक, फुटसी, सबके सब बेहाल हैं।

प्राय: सभी प्रमुख शेयर बाजारों ने बीते दो सप्ताहों के दौरान एक दिन में सबसे अधिक गिरने का रिकॉर्ड बना डाला है। भारत में निफ्टी और बीएसई दोनों ने एक दिन में सबसे अधिक गिरावट का रिकार्ड अभी तीन दिन पहले ही बनाया था जिसे गुरुवार को तोड़ते हुए एक दिन में 2919 अंक गिरने का नया रिकार्ड बना दिया। एक दिन में सेंसेक्स का पूंजीकरण करीब 11.40 लाख करोड़ घट गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव रहा और ऐसा लगा रहा था जैसे खरीदार पूरी तरह से गायब हो गये हैं।

मंदड़िये बाजार पर पूरी तरह हाबी रहे। कोरोना संकट शुरू होने के बाद अब तक करीब दस हजार अंकों की गिरावट आ चुकी है और करीब एक चौथाई पूंजी स्वाहा हो गयी है। वैसे बाजार में इस गिरावट के पीछे कोई आधारभूत कारण नहीं है लेकिन कोरोना वायरस के वैश्विक संकट बनने के बाद जिस तरह दहशत के माहौल में ट्रैवेल, होटल, टूरिज्म, आईटी, एक्सपोर्ट, एंटरटेनमेंट इण्डस्ट्री को भारी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है उससे स्पष्ट है कि इस वर्ष ग्लोबल ग्रोथ में भारी गिरावट आने वाली है। वैसे भारतीय अर्थव्यवस्था में सब कुछ बेहतर अनुमान सामने आने के बाद भी पूंजी बाजार में कोहराम जैसी स्थिति है।

कोरोना के संकट ने डाउजोंस, नस्दक, एसएण्डपी -500 के साथ यूरोप और एशिया के बाजारों को भी हिला कर रख दिया है। निवेशकों की पूंजी स्वाहा हो रही है। जो कुछ बची है निवेशक उसे इक्विटी से निकालकर बॉड व गारंटीड रिटर्न वाले इंस्ट्रूमेंट में लगा रहे हैं। हालांकि इक्विटी निवेशकों के लिए यह धैर्य का समय है। शेयर बाजार में संकट के समय जो धैर्य रखेगा आखिर में वही बाजीगर भी साबित होगा।

RELATED ARTICLES

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर भस्म आरती में उमड़े हजारों श्रद्धालु

उज्जैन। चैत्र नवरात्रि की पावन अष्टमी तिथि के अवसर पर गुरुवार को धर्म नगरी उज्जैन में आस्था का अनूठा समागम देखने को मिला। विश्व...

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...