back to top

Bareilly : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने बुधवार को बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे फतेहगंज क्षेत्र में बरेली-रामपुर राजमार्ग पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इससे मोटरसाइकिल सवार यासीन (45), उसकी पत्नी चमन (40) और बेटी फिरोसीन (20) सड़क पर गिर गये और ट्रक तीनों को कुचलता हुआ निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।उन्होंने बताया कि मरने वाले तीनों लोग रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र स्थित खाता नगरिया के रहने वाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। पुलिस ट्रक का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

यूपी में ₹8,000 करोड़ का डेटा सेंटर लगाएगी GSC Greens, सोलर और EV इंफ्रा में भी निवेश की तैयारी

सिंगापुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन ही कई सफलताएं दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री के साथ...

सिंगापुर दौरे के पहले दिन CM योगी को बड़ी सफलता, हाउसिंग और डेटा सेंटर में निवेश तय

सिंगापुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिंगापुर दौरे के पहले दिन आईटीई कॉलेज सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा को...

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में चलेंगी एआई-आधारित स्वास्थ्य परियोजनाएं

फ्रैंकफर्ट में यूपी प्रतिनिधिमंडल की बैठक में हेल्थ-टेक और एआई सहयोग पर बनी सहमति,डेटा गोपनीयता, स्थानीयकरण और राजस्व सृजन के अवसरों पर फोकस लखनऊ। मुख्यमंत्री...

अमेठी में टेंट व्यवसायी के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

अमेठी । अमेठी जिले में टेंट व्यवसायी के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने...

पीलीभीत में प्रधानमंत्री मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कथित तौर पर संपादित आपत्तिजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर...

शुरुआती कारोबार में रुपया दबाव में, सात पैसे फिसलकर 90.96 प्रति डॉलर

मुंंबई। वैश्विक बाजार के दबाव के बीच मंगलवार को रुपया शुरुआती कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे...