back to top

बाराबंकी: घूस मामले में पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार निलंबित

लखनऊ। बाराबंकी के दरोगा अनूप यादव द्वारा एक कंपनी के संचालक से 65 लाख रुपए की कथित घूस लेने के मामले में वहां के पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार के अनुसार सतीश कुमार निलंबन अवधि में पुलिस महानिदेशक उप्र कार्यालय से सबंद्घ रहेंगे।

गृह विभाग ने एक बयान में बताया

गृह विभाग ने एक बयान में बताया गय जब सतीश कुमार बाराबंकी में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात थे उस दौरान शंकर गायन नामक व्यक्ति ने प्रार्थनापत्र दिया गया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि जिले के सायबर सेल में तैनात पुलिसकर्मियों ने धमकाकर 65 लाख रूपए वसूले थे । इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित जांच टीम द्वारा जांच की गई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही साबित हुए।

हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर

विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के शंकर गायन ने लखनऊ में हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर बाराबंकी साइबर क्राइम सेल के प्रभारी दरोगा अनूप कुमार यादव व उसके साथियों पर 65 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाया था। आरोप था कि अनूप ने कंपनी के प्रसनजीत सरदार, शंकर गायन और धीरज श्रीवास्तव को कंपनी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले की जांच के बहाने दस्तावेज के साथ 10 जनवरी को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाया ।वहां से अपने आवास ले जाकर 65 लाख की मांग के साथ कंपनी बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने डर के चलते 65 लाख दे दिए। अनूप ने 11 जनवरी को फिर बुलाया और जेल भेज दिया।

65 लाख रुपए वसूले

दरोगा अनूप यादव ने जिस मुकदमे का हवाला देकर विश्वास ट्रेडिंग कंपनी के संचालकों से 65 लाख रुपए वसूले थे उस मुकदमे की जांच अब आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) करेगी। हैदरगढ़ के बहरौली निवासी निवेशक सांवले शर्मा की तहरीर पर यह मामला बाराबंकी कोतवाली में 10 जनवरी 2019 को फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी की धाराओं में दर्ज किया गया था। सांवले का आरोप था कि कंपनी द्वारा शेयर बाजार में पैसा लगवाकर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से ठगी की गई। इस मामले में जिस दिन एफआईआर दर्ज हुई उसी दिन आरोपितों की गिरफ्तारी हो गई। दरोगा द्वारा घूस लिए जाने के मामले में जो एफआईआर हजरतगंज कोतवाली में दर्ज की गई है । दरोगा अनूप यादव को हजरतगंज पुलिस ने एक अप्रैल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

RELATED ARTICLES

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में...

बसपा संस्थापक कांशीराम जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि, बोलीं-सिर्फ बसपा ही बहुजन समाज के हित और उत्थान के लिए काम करने वाली असली...

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और अन्य विरोधी दलों की कथनी और करनी में भारी अंतर होने...

दुबई की कंपनी केरल में करेगी 52,600 करोड़ रुपये का निवेश

तिरुवनंतपुरम। दुबई की कंपनी सोलस्टिस डेटा ने कन्नूर जिले के मट्टनूर में केइन्फ्रा औद्योगिक पार्क में 52,600 करोड़ रुपये कर निवेश करने के लिए...

पुस्तक मेला : पाठकों को भा रही है अलग-अलग विषयों की किताबें

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : तीसरा दिन यहां हैं हकीम लुकमान के चमत्कारी नुस्खे और विश्वगुरु भी प्रेम एक नदी से, भाव सुमन की...

समाज की उत्थान के लिए शिक्षा और एकजुटता पर दिया जोर

पटवा महासभा का होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न लखनऊ। पटवा महासभा द्वारा सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में हर्षोल्लास के साथ...

ईसुरी के फाग से महका बुन्देलखण्ड परिषद का होली मिलन

फूलों की होली में बिखरे बुन्देली लोक रंग लखनऊ। बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद द्वारा रविवार को गोमती नगर के एल्डिको ग्रीन स्थित एफिल...

30 और 31 को लखनऊ में होगा ‘यूपी इंटरनेशनल फिल्म कॉन्क्लेव-2026 ‘

समारोह में शामिल होंगी नामचीन फिल्मी और उद्योग जगत की हस्तियांलखनऊ। द फिल्म सोसाइटी आॅफ इंडिया के तत्वावधान में आगामी 30 और 31 मार्च...

महिलाओं को मिला नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान

महिला माह के अंतर्गत नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केन्द्र-प्रतिभागियों ने दिया संदेश नारी एक रूप अनेक-मार्च माह के हर...

फूल देई, छम्मा देई, दैणी द्वार भर भकार…

लोकपर्व फूलदेई पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। कल्याणपुर स्थित आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के मुख्यालय में उत्तराखंड का पावन लोकपर्व फूलदेई...