back to top

120 गांवों में कृषि ऋण वितरण, रीकेवाईसी एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए शिविर लगायेगा बैंक ऑफ इंडिया

लखनऊ । वित्तीय सेवा विभाग, भारत सरकार के निर्देशानुसार बैंक ऑफ इंडिया, लखनऊ अंचल द्वारा 4 अगस्त से 11 अगस्त 2025 तक लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी जिले के चयनित 120 गांवों में विशेष शिविर लगेंगे। इन गांवों में रीकेवाईसी एवं सामाजिक सुरक्षा संतृप्त अभियान चलाकर ग्राहकों को जागरूक किया जाएगा। इनमें जनधन, पीएमएसबीवाइ, पीएमजेजेबीवाइ व एपीवाइ में पंजीकरण, री-केवाइसी, नॉमिनी अपडेट सहित अन्य बैंकिंग सेवाएं प्रदान की जायेंगी।

साथ ही डिजिटल लेन-देन, साइबर सुरक्षा एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक किया जायेगा। आंचलिक प्रबंधक श्री नरेन्द्र कुमार दास एवं उप आंचलिक प्रबंधक श्री अनवर जमाल ने शिविरों में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। ज्ञात हो कि बैंक ऑफ इंडिया अपने किसान भाइयों को किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भूमि विकास/पॉली हाउस/ग्रीन हाउस ऋण एवं कृषि प्रसंस्करण कार्यकलाप, पौधारोपण, बागवानी फूलों की खेती कृषि, व्यापार, मुर्गीपालन डेरी/ मछली पालन कृषि मशीनरी हेतु ऋण, स्वर्ण आभूषण ऋण सौर ऊर्जा एवं पम्प सेट के लिए वित्तीय सहायता ड्रिप सिंचाई तया स्प्रिंकलर सिंचाई, गोदाम, कोल्ड, स्टोरेज, एग्रो रिसॉर्ट आदि ऋण प्रदान करता है। इन शिविरों में इच्छुक व्यक्ति ऋण के लिए अपने आवेदन भी दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति बैंक ऑफ इंडिया की नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मऊ में निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन कर किसानों को वैज्ञानिक खेती अपनाने का दिया संदेश

किसानों के पुरुषार्थ से देश खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर, अब निर्यात में भी आगे: ए के शर्मा घोसी चीनी मिल को बंद करने की किसी...

चितेरी लोककला से आत्मनिर्भरता की मिसाल, झांसी की प्रतिभा बनीं सफल उद्यमी

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से मिला 4.5 लाख रुपये का ब्याजमुक्त ऋण, पारंपरिक चितेरी कला को जूट बैग और गिफ्ट उत्पादों से जोड़ा ‘रचनात्मक...

सीएम योगी के निर्देश पर गोकशी नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा, 14,182 केस दर्ज

गोकशी और तस्करी को रोकने के लिए वर्ष 2020 में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश-20 लागू किया गया 13,793 आरोपियों पर गुंडा एक्ट, 178...

अकीदत से अदा की गयी अलविदा की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

लखनऊ। माह-ए-रमजान के अंतिम शुक्रवार को शहर की इबादतगाहों पर अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की...

नवरात्र : लखनऊ के 7 देवी मंदिरों में दर्शन करने से पूरी होती है मनोकामना

7 मंदिरों में दर्शन जरूर करना चाहिएलखनऊ। चैत्र नवरात्रि की तैयारियां शुरू हो चुकी है। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से...

नवरात्र से तीन राशियों पर बनी रहेगी मां दुर्गा की कृपा

नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती हैलखनऊ। चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी...

पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु : योगेंद्र उपाध्याय

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ 22 मार्च तक होंगे भव्य साहित्यिक, सांस्कृतिक आयोजन लखनऊ। पुस्तकें मित्र, मार्गदर्शक और गुरु सरीखी हैं। इस पुस्तक मेले...

ऋषि का सद्साहित्य नैतिक शिक्षा प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

459वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत आर्यकुल कॉलेज आॅफ मैनेजमेंट,...

जैन दर्शन के सिद्धांत आज भी मानवता के लिए प्रासंगिक

जैन दर्शन और साहित्य विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी संपन्न लखनऊ। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान, लखनऊ तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू)...