back to top

वाराणसी के बनारसी वीवर्स क्लब को मिला पहला स्थान

लखनऊ। पर्यटन भवन में चल रहे पांच दिवसीय सिल्क एक्सपो-2020-21 के समापन के मौके पर सचिव एवं निदेशक रेशम नरेंद्र सिंह पटेल ने मंगलवार को सबसे ज़्यादा बिक्री करने वाले व्यापारियों व बुनकरों को सम्मानित किया।

प्रदर्शनी में वाराणसी की बनारसी वीवर्स शाप को सबसे ज़्यादा बिक्री के मामले में पहला स्थान मिला, जबकि आजमगढ़ के सादिया बनारसी साड़ी को द्दूसरा स्थान मिला। इनके अलावा आजमगढ़ के ही फाइव डिवाइन सिल्क ने तीसरा स्थान पाने में सफलता मिली। इन सभी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

बता दें कि रेशम निदेशालय द्वारा शुद्ध रेशमी वस्त्रों की पहचान कराने और रेशम उद्योग का बढ़ावा देने के मकसद से गोमती नगर स्थित पर्यटन भवन में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक पांच दिवसीय सिल्क एक्सपो का आयोजन किया गया था। इसमें उत्तर प्रदेश सहित बिहार, मध्य प्रदेश, नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ राज्यों के 29 सिल्क उत्पादकों एवं व्यापारियों के हिस्सा लिया।

पांच दिनों तक आयोजित सिल्क एक्सपो में लगभग 50 लाख रुपये के रेशमी वस्त्रों की खरीददारी की गयी।
सिल्क एक्सपो में रेशम उत्पादन की सभी विधाओं जैसे भोज्य वृक्षों, कीटपालन, धागा उत्पादन का सजीव प्रदर्शन भी किया गया, जो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस एक्सपों में केंद्रीय रेशम बोर्ड के सिल्क मार्क संगठन द्वारा भी शुद्ध रेशमी वस्त्रों की पहचान के लिए स्टाॅल लगाये गये थे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...