back to top

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज होगा बाबा का विशेष शृंगार

लखनऊ। सावन के तीसरे बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। मंदिर में सुबह पांच बजे से दर्शन किए जा सकेंगे। शिवभक्त मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी के सदस्य रामशंकर राजपूत ने बताया कि बुद्धेश्वर शृंगार समूह द्वारा बाबा का भव्य शृंगार किया जाएगा। बुद्धेश्वर महादेव मंदिर प्रबंध समिति की संरक्षक और महंत ने बताया कि मंदिर के कपाट सुबह पांच बजे खुल जाएंगे और महाआरती भोर छह बजे होगी, दोपहर बारह बजे भोग लगेगा। इसके बाद भक्तों के लिए कपाट फिर से खोल दिए जाएंगे। वहीं, शाम को साढे छह बजे 51 मुखी महाआरती होगी। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम के काल में इस मंदिर की स्थापना की गई थी। मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण ने की थी। आमतौर पर शिव मंदिरों में सोमवार को भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। लेकिन बुधेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार को शिवजी की पूजा का विधान है। इस दिन इस मंदिर में शिवजी की पूजा के लिए बड़ी संख्या में भक्त आते हैं। यहां भगवान शिव ने लक्ष्मण के सारे संदेह दूर करते हुए माता सीता के विराट स्वरूप के दर्शन करवाए।

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार नहीं बुधवार को होती है शिव पूजा:
देशभर के मंदिरों में भगवान महादेव की विशेष पूजा सोमवार को होती हैं। लेकिन लखनऊ का बुद्धेश्वर मंदिर एक मात्र ऐसा मंदिर हैं जहाँ पर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक तथा महाआरती बुधवार को होती हैं। इतना ही नहीं यहाँ पर श्रावण माह में भी बुधवार को ही भगवान शिव की पूजा होती हैं और श्रावण माह में आने वाले हर बुधवार को बुद्धेश्वर मंदिर में भव्य मेला लगता हैं। लखनऊ का बुद्धेश्वर महादेव मंदिर भारत का सम्भवत: पहला ऐसा शिव मंदिर होगा जहाँ भगवान शिव की विशेष पूजा बुधवार को की जाती हैं। बुधवार को पूजा करने को लेकर भी यहाँ इतिहास जुड़ा हुआ हैं। बताया जाता हैं कि त्रेतायुग में जब लक्ष्मण भगवान राम और सीता को जब चित्रकूट छोड़ने जा रहे थे तब यहाँ से गुजरते समय उन्होंने भगवान शिव का मंदिर देखा और पूजा करने का मन बनाया। भगवान राम ने शिवजी की विशेष पूजा की थी। उस दिन वार बुधवार था। तब से यहाँ पर बुधवार को शिव पूजा करने की परम्परा शुरू हुई।

भस्मासुर से बचने के लिए यहीं छुपे थे महादेव:
लखनऊ के ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर को लेकर कई मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता हैं कि पहले यहाँ एक गुफा थी। जब भगवान शिव से वरदान पाकर भस्मासुर नामक राक्षस भगवान शिव का ही वध करना चाह रहा था तो भगवान शिव भस्मासुर से बचने के लिए इसी गुफा में कई दिनों तक छिपे रहे थे। जिसके बाद से ही यहाँ भगवान शिव का वास माना जाता हैं। आज यहाँ भगवान शिव का विशाल मंदिर बना हुआ हैं।

RELATED ARTICLES

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया माहौल बनाने की कोशिश

प्रयागराज। आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में प्रयागराज जाते समय कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने...

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक आनलाइन पंजीकरण

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से आॅनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

चैत्र नवरात्र : पूजा सामग्री से पटे बाजार, सजने लगे शहर के देवी मंदिर

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के पहले बाजार में लोगों माता के श्रृंगार और पूजन का सामान खरीदा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को देखकर...

मित्रता और दानशीलता का उदाहरण है ‘कर्णभारम’

बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम व अग्रसर सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था की ओर से नाटक कर्णभारम का मंचन...

वैश्य समाज ने गोसेवा के साथ मनाया एकता दिवस, सेवा वर्ष की शुरूआत

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रामदास अग्रवाल की जयंती पर आयोजन लखनऊ। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन के संस्थापक रहे रामदास अग्रवाल की जयंती वैश्य एकता दिवस...

सुभागी में दिखी स्त्री के आत्मसम्मान की कहानी

15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य कार्यशाला का समापनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान और रंगनाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय संस्कृत प्रशिक्षण नाट्य...

सुंदरकांड पाठ के साथ कल से शुरू होगा चैती महोत्सव

तुलसी मंच पर देवताओ का आवाहन स्तुति पाठ से किया जायेगालखनऊ। श्री रामलीला समिति ऐशबाग के तुलसी सभागार में चैती महोत्सव को लेकर प्रेसवार्ता...

भातखंडे के छात्रों के लिए लगी भरतनाट्यम की क्लास

दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर क्लास का समापनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के नृत्य विभाग द्वारा शताब्दी वर्ष के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय भरतनाट्यम मास्टर...