back to top

कोरोना के मध्यम संक्रमण मामलों में प्रभावी हो सकती हैं आयुर्वेदिक दवाएं : एआईआईए

नई दिल्ली। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) के डॉक्टरों के एक दल ने पाया है कि आयुष क्वाथ और फीफाट्रोल जैसी आयुर्वेदिक औषधियां कोविड-19 के हल्के एवं मध्यम संक्रमण के इलाज में प्रभावी हो सकती हैं और यह मरीज को काफी तेजी से ठीक करने में सक्षम हो सकती हैं।

आयुष मंत्रालय के तहत संचालित एआईआईए के जर्नल में प्रकाशित आयुर्वेद केस रिपोर्ट के मुताबिक, चार आयुर्वेदिक दवाइयां- आयुष क्वाथ, संशमनी वटी, फीफाट्रॉल गोलियां और लक्ष्मीविलास रस, ना केवल कोविड-19 मरीज की स्थिति में सुधार लाती हैं बल्कि मात्र छह दिन के उपचार में ही रैपिड एंटीजन जांच की रिपोर्ट निगेटिव आ जाती है। वर्तमान में कोविड-19 बीमारी की कोई कारगर दवा उपलब्ध नहीं है।

कोरोना वायरस संक्रमित एक 30 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी के मामले का हवाला देकर अक्टूबर में प्रकाशित इस रिपोर्ट में कहा गया कि इस कर्मी का उपचार संशमन (वमन कर्म) थैरेपी से किया गया, जिसमें उसे आयुष क्वाथ, संशमनीवटी, फीफाट्रॉल गोलियां और लक्ष्मीविलास रस की खुराक दी गई। इस मरीज को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद घर में ही पृथक-वास में रहने की सलाह दी गई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, उपचार के लिए उपयोग में लाई गईं ए आयुवेर्दिक दवाएं बुखार, सांस लेने में तकलीफ, थकान और गंध सूंघने की क्षमता में कमी जैसे लक्षणों को दूर करने में प्रभावी साबित हुईं। साथ ही वायरस संक्रमण को दूर करने में प्रभावी रहीं क्योंकि मात्र छह दिन के उपचार के बाद ही मरीज के रैपिड एंटीजन परीक्षण में संक्रमण नहीं पाया गया और 16वें दिन किया गया आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा भी निगेटिव आया। इस रिपोर्ट के लेखक एआईआईए के डॉ शिशिर कुमार मंडल, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ चारू शर्मा, डॉ शालिनी राय और डॉ आनंद मोरे हैं।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आईपीओ दस्तावेज जमा किए, 2,000 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा

नयी दिल्ली। इटली के बोनफिग्लियोली समूह की भारतीय इकाई बोनफिग्लियोली ट्रांसमिशन ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से धन जुटाने के लिए बाजार...

पाकिस्तान विवाद के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए राजीव शुक्ला ने आईसीसी को दिया धन्यवाद

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने...

BCCI ने भारतीय खिलाड़ियों को पत्नियों या मंगेतर के साथ रहने से रोका

नई दिल्ली। बीसीसीआई ने अपनी सख्त नीतियों पर कायम रहते हुए आगामी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों, मंगेतर...