back to top

एसजीपीजीआई में विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ। कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने, शीघ्र जांच के महत्व को रेखांकित करने और कैंसर रोगियों व सर्वाइवर्स को संबल देने के उद्देश्य से संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) के एंडोक्राइन सर्जरी विभाग द्वारा बुधवार को विश्व कैंसर दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. आर. के. धीमान ने कैंसर की प्रारंभिक पहचान और बहुविषयक उपचार प्रणाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर जांच और समन्वित चिकित्सा से कैंसर के प्रभावी उपचार की संभावनाएं बढ़ती हैं।

एंडोक्राइन सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. गौरव अग्रवाल ने थायरॉयड व अन्य एंडोक्राइन कैंसर के उपचार में एंडोक्राइन सर्जरी की भूमिका पर चर्चा की और रोगी-केंद्रित कैंसर देखभाल के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. ज्ञान चंद ने कैंसर से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने और जन-जागरूकता को बढ़ाने पर बल दिया। प्रेरक सत्र में डी. के. वर्मा ने सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ कैंसर से लड़ने का संदेश दिया। वहीं बॉलीवुड अभिनेता पुनीत शुक्ला ने मरीजों और कैंसर सर्वाइवर्स से संवाद कर उनका मनोबल बढ़ाया।

इस अवसर पर डॉ. अंजलि मिश्रा ने स्तन कैंसर तथा डॉ. साबरेत्नम और डॉ. रिनेल एम. ने थायरॉयड कैंसर से जुड़े मिथकों व तथ्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण कैंसर सर्वाइवर्स मीट रही, जिसमें सर्वाइवर्स ने अपने संघर्ष की प्रेरक कहानियां साझा कीं।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...

जनता की हर समस्या का त्वरित समाधान कराएं अधिकारी: मुख्यमंत्री

जनता दर्शन में 200 लोगों की समस्याएं सुनीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम ने लोगों से कहा, चिंता मत करिए, आपकी समस्या पर सुनिश्चित कराएंगे...

राम नवमी : भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…

शहर में जगह-जगह भंडारे, अखंड पाठ, शोभा यात्रा के साथ धूमधाम से मनाया गया प्रभु राम का जन्मोत्सवलखनऊ। भए प्रकट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी…...

श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन संग की मां सिद्धिदात्री की आराधना

लखनऊ। चैत्र नवरात्र के नौवें दिन शुक्रवार को रामनवमी पर माता के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा हुई। नवरात्र का समापन हवन पूजन के साथ...

चैती महोत्सव के मंच दिखी श्रीराम जन्म की धूम

दशरथ महल में श्रीराम के जन्मोत्सव की धूमलखनऊ । ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में हो रही 12 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला...

भगवा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

कपूरथला चौराहा के प्रारंभ पर मंच बनाया गयालखनऊ। रामभक्तों की मनमोहक दृश्य व झांकी के साथ जय श्रीराम व एक ही नारा, एक ही...

रामनवमी अर्थात वैश्विक सर्वे भवन्तु सुखिन: का भाव

देश के दस प्रदेशों और यूपी के 25 से अधिक जिलों में गूंज रहा है सुंदरकांडलखनऊ। सुंदरकांड महा अभियान, भारतवर्ष की बने पहचान की...

नाटक ‘मरने के शॉर्टकट’ ने झकझोरा मन

—विश्व रंगमंच दिवस पर जीवन के पक्ष में उठी सशक्त आवाजलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर...