back to top

स्मिथ और कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: जस्टिन लैंगर

बर्मिंघम: आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर का मानना है कि स्टीव स्मिथ भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह ही दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट की दोनों पारियों में स्मिथ के शतक के बाद लैंगर ने उन्हें कोहली की बराबरी का बल्लेबाज बताया। लैंगर ने कहा कि स्मिथ को श्रेय जाता है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत स्पिनर के रूप में की और फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बने। आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, जब वह (स्मिथ) पहली बार आया तो लेग स्पिनर था, गैरपारंपरिक… (सभी ने सोचा) हमें नहीं लगता कि यह टीम में जगह बना पाएगा। इसके बाद वह चला गया (और फैसला किया) मैं लेग स्पिनर नहीं बनना चाहता, मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनना चाहता हूं।

 

लैंगर ने कहा, इसके बाद उसने स्वयं को बदला और वह विराट के साथ दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। उसे इसका पूरा श्रेय जाता है। कोच ने कहा, मैंने पिछले सत्र में कहा था कि मैंने जिन्हें देखा उसमें विराट कोहली सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है लेकिन ए (स्मिथ की पारियां) किसी और स्तर की थी। कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि स्मिथ पहले टेस्ट में दो शतक के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के कारण एक साल के अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे स्मिथ ने पहली पारी में 144 और दूसरी पारी में 142 रन बनाए जिससे आस्ट्रेलिया ने 251 रन से जीत दर्ज की। बाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज लैंगर ने स्मिथ को टीम के लिए समस्या का समाधान करने वाला बताया जिसे घंटों बल्लेबाजी करना पसंद है। लैंगर ने आफ स्पिनर नाथन लियोन की भी तारीफ की जिन्होंने दूसरी पारी में 49 रन पर छह विकेट चटकाकर आस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

BCCI ने रऊफ, साहिबजादा की आईसीसी से शिकायत की, PCB ने सूर्यकुमार की शिकायत की

दुबई । भारत ने एशिया कप सुपर 4 मैच के दौरान भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटरों हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान के...

चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा बदलाव, संजोग गुप्ता बने ICC के CEO

दुबई । भारतीय मीडिया दिग्गज संजोग गुप्ता को सोमवार को जय शाह की अगुआई वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी...

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

धोनी की चोट से चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

धोनी इस समय 'काफ स्ट्रेन' (पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव) की समस्या से जूझ रहे हैं। चेन्नई । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आगाज...

मुख्यमंत्री ने चेन्निथला के 700 करोड़ रुपये के सॉफ्टवेयर घोटाले के आरोप को निराधार बताया

पलक्कड़ । केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला के प्राथमिक सहकारी समितियों के लिए सॉफ्टवेयर की...