back to top

अरब सागर में जहाज को हाईजेक करने की कोशिश, भारतीय नौसेना ने उठाया बड़ा कदम

नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना ने शनिवार को कहा कि उसने अरब सागर में माल्टा के जहाज के अपहरण से जुड़ी घटना में तेजी से प्रतिक्रिया दी। इस जहाज पर चालक दल के 18 सदस्य सवार हैं। नौसेना ने जहाज एम वी रुएन से सहायता मांगे जाने पर इलाके में निगरानी रख रहे समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में तैनात उसके युद्धपोत को भेजा। अधिकारियों को अपहरण की कोशिश की सूचना बृहस्पतिवार को मिली और भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को घटनास्थल पर अपने मिशन को भेजा।

नौसेना ने कहा कि उसके विमान ने अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी और वह जहाज की गतिविधि की लगातार निगरानी कर रही है जो सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा, बदलती स्थिति पर तेजी से कदम उठाते हुए भारतीय नौसेना ने इलाके में निगरानी कर रहे अपने नौसैन्य समुद्री गश्ती विमान और अदन की खाड़ी में समुद्री डकैती को रोकने के लिए अपने गश्ती युद्धपोत को एमवी रुएन का पता लगाने और उसकी मदद करने के लिए भेजा है।

उन्होंने कहा,विमान ने 15 दिसंबर की सुबह अपहरण किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरी और विमान लगातार जहाज की गतिविधि पर नजर रख रहा है जो अब सोमालिया तट की ओर बढ़ रहा है। अधिकारी ने बताया कि समुद्री डकैती को रोकने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने भी शनिवार सुबह एमवी रुएन का पीछा किया। उन्होंने बताया कि पूरी स्थिति पर इलाके में अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर करीबी नजर रखी जा रही है। अधिकारी ने कहा, भारतीय नौसेना अंतरराष्ट्रीय साझेदारों और मित्र देशों के साथ क्षेत्र में सबसे पहले मदद करने और व्यापारी जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के लोगों के परिजन चिंतित, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

बाराबंकी। अमेरिका व इजराइल के हमले के बाद र्ईरान में फंसे बाराबंकी जिले के कई लोगों के परिवार बेहद चिंतित हैं और उन्होंने भारत...

दुबई में फंसीं इस अभिनेत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी

नयी दिल्ली। ‘जन्नत’ और ‘3जी- ए किलर कनेक्शन’ जैसी फिल्मों में अभिनय से मशहूर हुईं अभिनेत्री सोनल चौहान ने सभी उड़ान सेवाओं के अनिश्चितकालीन...

एफपीआई ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले, 17 माह का उच्चस्तर

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजार में 22,615 करोड़ रुपये डाले हैं, जो 17 माह का उच्चस्तर है।...

हुंदै मोटर इंडिया की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है।हुंदै मोटर इंडिया...

ईरान संकट: भारत के लिए तेल आपूर्ति में तत्काल बाधा नहीं, संघर्ष खिंचने पर बढ़ सकती है रूस से खरीद

नयी दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे कच्चे तेल के प्रमुख आपूर्ति मार्ग के बंद होने से भारत को निकट भविष्य में कच्चे तेल की...

वीओसी बंदरगाह ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

तूतीकोरिन। वीओ चिदंबरनार (वीओसी) बंदरगाह अपनी बड़ी ‘आउटर हार्बर’ परियोजना में 15,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इसका मकसद बंदरगाह की कुल माल ढुलाई...