दिल्ली विधानसभा में आतिशी को बनाया गया नेता प्रतिपक्ष, आप विधायकों की बैठक में हुआ फैसला

नयी दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को रविवार को यहां आम आदमी पार्टी आप के विधायकों की बैठक में दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष चुना गया। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी।

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पार्टी के 22 विधायक – जिनमें कालकाजी से विधायक आतिशी भी शामिल हैं – बैठक में शामिल हुए। दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा जो तीन दिन का होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने कहा है कि पिछली आप सरकार के कामकाज के खिलाफ लंबित कैग रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीट जीतकर आप को दिल्ली की सत्ता से बाहर कर दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई शीर्ष नेता भी चुनाव हार गए।

RELATED ARTICLES

फिल्म में काम दिलाने का झांसा देकर महिला से कई बार किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में फिल्म उद्योग में काम दिलाने का झांसा देकर 34 वर्षीय महिला से कई बार बलात्कार करने के आरोप में...

Lucknow : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई नेताओं ने सुनी पीएम मोदी की मन की बात

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अति लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 119 वें संस्करण के प्रसारण को रविवार...

परिवारवाद, तुष्टीकरण की राजनीति करने वाले कभी प्रदेश और देश का भला नहीं कर सकते: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद...

Latest Articles