back to top

कोविड19 संक्रमण के मामले बढ़ने से एशियाई शेयर बाजारों में दर्ज की गई गिरावट

बैंकाक। अर्थव्यवस्था को खोलने के बाद कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के चलते ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट हुई। इस दौरान जापान, हांगकांग, शंघाई और सिडनी के शेयर बाजारों में घाटे के साथ कारोबार हुआ। दूसरी ओर अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां प्रौद्योगिकी और फार्मा शेयरों की बढ़त ने दूसरी जगह हुए नुकसान की भरपाई की।

ज्यादातर देशों में लॉकडाउन के बाद अर्थव्यवस्था को खोलने के आशावाद ने संक्रमण की नई लहर को जन्म दिया है। दक्षिण कोरिया, चीन और अन्य जगहों पर संक्रमण बढऩे से निवेशक चिंतित हैं। चीन ने बताया कि अप्रैल में भी उसकी ऑटो बिक्री में कमी आई है, लेकिन घाटे का अंतर कम होने से इस बात का संकेत मिलता है कि दुनिया का सबसे बड़ा ऑटो बाजार महामारी से उबर रहा है। जापान का निक्केई-225 मंगलवार को 0.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,366.48 पर बंद हुआ।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,927.13 अंक पर था। ऑस्ट्रेलिया का एसएंडपी एएसएक्स-200 सूचकांक 1.2 प्रतिशत टूटकर 5,396.60 पर आ गया। इस दौरान ताइवान, सिंगापुर और जकार्ता के शेयर बाजारों में भी गिरावट हुई, जबकि बैंकॉक में 0.5% की बढ़त हुई।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...