back to top

जेटली के निधन पर राजनेताओं के बीच शोक की लहर

नई दिल्ली: भाजपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अस्पताल ने एक संक्षिप्त बयान में बताया कि जेटली ने दोपहर 12 बजकर सात मिनट पर अंतिम सांस ली। जेटली के निधन से देशभर में शोक की लहर है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा विभिन्न दलों के नेताओं ने भी जेटली के निधन पार दुःख जताया है।

 

अरुण जेटली ने सकारात्मक राजनीति के साथ देश की सेवा की: योगी आदित्यनाथ

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। योगी ने ट्वीट किया, देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। अरूण जेटली जी का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे। मुख्यमंत्री ने लिखा, जेटली छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़िलाफ़ आवाज मुखर बने एवं आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ देश की सेवा करते रहे। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और जेटली के परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति दें।

 

जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा: सोनिया

  • पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दुःख जताया और कहा कि सार्वजनिक जीवन में जेटली के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। जेटली ने एक सार्वजनिक व्यक्तित्व, सांसद और मंत्री के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दीं। सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कहा, हमें अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ है। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थना जेटली जी के परिवार के साथ हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य नेताओं ने भी जेटली के निधन पर दुःख प्रकट किया।

 

देश ने स्पष्टवादी नेता खो दिया: कमलनाथ

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली उच्च कोटि के विधि विशेषज्ञ होने साथ ही एक उत्कृष्ट राजनेता थे और देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे। देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण रखने वाला नेता खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिकों को दुःख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की।

 

मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया: प्रधानमंत्री मोदी

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें कद्दावर बुद्धिजीवी बताया। मोदी ने ट्वीट किया, जेटली जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्घ, हास्य-विनोद से परिपूर्ण और करिश्माई शख्सियत थे, उनके जाने से मैंने एक मूल्यवान मित्र खो दिया। उन्होंने कहा, जेटली एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।

 

जेटली जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है: अमित शाह

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह ने जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे व्यक्तिगत क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, अरुण जेटली जी के निधन से अत्यंत दुखी हूं, जेटली जी का जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत क्षति है। उनके रूप में मैंने ना सिर्फ संगठन का एक वरिष्ठ नेता खोया है बल्कि परिवार का एक ऐसा अभिन्न सदस्य भी खोया है जिनका साथ और मार्गदर्शन मुझे वर्षों तक प्राप्त होता रहा।

 

भाजपा में अरुण जी की कमी हमेशा खलेगी: राजनाथ सिंह

  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, जेटली जी को अर्थव्यवस्था को निराशा के दौर से बाहर निकालने और वापस पटरी पर लाने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। भाजपा में अरुण जी की कमी हमेशा खलेगी। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

 

  • महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, एक कद्दावर नेता जिन्होंने हमेशा अभावग्रस्त लोगों की मदद की…बेमिसाल वक्ता, कानून विशेषज्ञ अरुण जेटली जी ने पूरी ईमानदारी एवं जोश के साथ देश और संगठन की सेवा की। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देती हूं। उनके प्रियजनों को संवेदनाएं। ओम शांति।

 

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जेटली के असमय निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए बड़ी क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, पूर्व वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ नेता श्री अरुण जेटली का असमय निधन देश के लिए एक बड़ी क्षति है। कानून विशेषज्ञ और एक अनुभवी राजनेता, जिन्हें उनके शासन कौशल के लिए पहचाना जाता था, देश उन्हें याद करेगा। दुःख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थना उनके परिवार के साथ हैं।

 

  • पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, अरुण जेटली जी के निधन से बेहद दुखी हूं। एक बेहतरीन सांसद एवं बेमिसाल वकील, सभी दल उनका सम्मान करते थे। भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया जाएगा। उनकी पत्नी, बच्चों, दोस्तों और प्रशंसकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

 

  • वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने अरूण जेटली के निधन पर शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन के समाचार से दुखी हूं। गहलोत ने जेटली के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई। इस बीच, पायलट ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने ट्वीट किया, यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि जेटली नहीं रहें। पायलट ने कहा कि जेटली के योगदान को देखते हुए उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है।

 

  • बीकानेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने ट्वीट किया, भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व वित्त मंत्री, मेरे वरिष्ठ सहयोगी और मार्गदर्शक अरुण जेटली जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। मेघवाल ने कहा कि जेटली का निधन भाजपा परिवार ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण राजनीतिक जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

 

  • जोधपुर से सांसद और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, भाजपा परिवार के श्रद्घेय, अग्रज, संगठन के प्रबुद्घ स्तम्भ अरुण जेटली का जाना अत्यन्त दुखदाई है। शेखावत ने ट्वीट किया, उन्होंने संगठन और सरकार में विभिन्न पदों पर गरिमा से अपना कर्तव्य निभाया है। मेरे जैसे सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के लिए आदरणीय अरुण जेटली हमेशा एक मार्गदर्शक की तरह थे।

 

  • विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने भी जेटली के निधन पर शोक जताया और इसे भाजपा परिवार और राजनीतिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

 

  • बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है। उन्होंने कहा, वह बीमार थे और उनका हालचाल लेने हाल ही में मैं एम्स गई थी। वह एक नामी वकील और अच्छे इंसान थे। देश की राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

 

  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, अरुण जेटली जी एक कुशल वक़्ता, सफल अधिवक्ता और सौम्य राजनीतिज्ञ के रूप में सदैव स्मरणीय रहेंगे। विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

  • भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा कि अरुण जेटली के निधन से देश ने एक प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कद्दावर नेता को खो दिया है। प्रधान न्यायाधीश ने पीटीआई से कहा, अरुण जेटली के जाने से निजी तौर पर मैं बेहद दुखी हूं। उनके परिवार के प्रति मैं संवेदना जाहिर करता हूं और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।

 

  • पंजाब के मुंख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के प्रति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

 

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री के निधन से भारतीय राजनीति में ऐसा खालीपन पैदा हो गया है जिसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने जेटली को असाधारण सांसद और दूरदर्शी बताया। चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने ट्वीट किया, बेहद दुखद। देश के लिए बड़ी क्षति। अरुण जेटली जी नहीं रहे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दें अरुणजी।

 

  • जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने भी जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि समय-समय पर विभिन्न मुद्दों से निपटने में विवेकपूर्ण सलाह और मानवीय रुख के लिए वह पूर्व वित्त मंत्री के आभारी रहेंगे।

 

  • कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुःख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। गांधी ने ट्वीट कर कहा, अरुण जेटली जी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

 

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

भाजपा अगर बंगाल की सत्ता में आई, तो ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ को रोकेगी : समिक भट्टाचार्य

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने इस महीने होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों को पहचान, जनसांख्यिकी...

तुषार देशपांडे की सटीक गेंदबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। आईपीएल के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 6 रनों से करीबी जीत दर्ज की।...

कोलकाता नाइट राइडर्स खिलाफ अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की नज़रें हैट्रिक जीत पर

कोलकाता। मुश्किलों में घिरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स के...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...