back to top

किराए की गोद पर आधारित फिल्म में नजर आ सकती हैं कृति सेनन

मुंबई। अभिनेत्री कृति सेनन के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और निर्माता दिनेश विजन के साथ किराए के गोद पर आधारित एक फिल्म में काम करने की संभावना है। फिल्म से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया कि मम्मा मियां नामक फिल्म की पटकथा अभी लिखी जा रही है। सूत्रों ने बताया, फिल्म की पटकथा लिखने की प्रक्रिया में है।

मेडॉक फिल्मस के पास इसके राइट्स् हैं

यह एक मराठी फिल्म मला आई व्हायचेचा पर आधारित है और मेडॉक फिल्मस के पास इसके राइट्स् हैं। लेकिन हमने इसका केवल मुख्य विचार लिया है और बाकी पूरी कहानी बदल दी है। उन्होंने बताया, दोनों कहानियों, पृष्ठभूमि, चरित्रों में कोई समानता नहीं है। केवल किराए की गोद का विचार है जो हमने लिया है। मराठी फिल्म कई साल पहले बनी थी। तब भावनाएं अलग थी और आज दर्शकों की पसंद बदल गई हैं। निर्माताओं के रूप में हम उनकी उम्मीदों को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि एक के बाद एक बरेली की बर्फी और लुका छिपी की सफलताओं का स्वाद चखने वाली कृति को विचार पसंद आया और वह इस टीम में शामिल हैं। पटकथा पूरी होने के बाद इस साल नंवबर में फिल्म की शूटिंग शुरू होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...