back to top

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने मशीनों में बढ़ाई स्वनिर्णय क्षमता

-लविवि के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से वेबिनार आयोजित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) संकाय के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल की ओर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग पर औद्योगिक क्रांति का प्रभाव विषय पर वेबिनार का आयोजन बी.टेक (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) छात्रों के लिए हुआ।

वेबीनार मे एआईएस कंपनी के प्रोडक्शन प्लानिंग और कंट्रोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एपी श्रीवास्तव ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय औद्योगिक क्रांति के बारे में बताते हुए उद्योगों पर उसके प्रभावो का विश्लेषण किया। उन्होंने बताया कि प्रथम औद्योगिक क्रांति में उत्पादन को यंत्रीकृत (मैकेनाइज्ड) करने के लिए पानी और भाप का प्रयोग, द्वितीय क्रांति में उत्पादन को बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक क्षमता का उपयोग और तीसरी क्रांति में उत्पादन को स्वचालित करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया गया।

चतुर्थ औद्योगिक क्रांति को विस्तृत रूप से समझाते हुए बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक व 3 डी प्रिंटिंग की सहायता से प्रत्येक कस्टमर की विविध आवश्यकताओं को एक ही मशीन पर आकार दिया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने मशीनों में स्वनिर्णय क्षमता को पैदा किया है, जिससे मशीनें पहले से अधिक कार्य निपुण हो गई हैं। ब्लॉकचेन तकनीकी के बारे में बताया कि यह तकनीक क्रिप्टो करेंसी के अस्तित्व को सक्षम बनाती है। क्रिप्टो करेंसी विनियम का एक माध्यम है, जो धन के हस्तांतरण को सत्यापित करने के लिए इंक्रिप्शन तकनीकी का उपयोग करती है। वेबिनार का आयोजन असिस्टेंट प्रोफेसर संदीप कुमार गुप्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर प्रशांत कुमार ने किया।

RELATED ARTICLES

एआई में तेजी से प्रगति करने वाला युग लाने की क्षमता है: गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई

नयी दिल्ली। गूगल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने बृहस्पतिवार को कृत्रिम मेधा (एआई) को ‘‘तीव्र प्रगति’’ के युग की शुरुआत करने...

‘चोटी विवाद’ पर ब्रजेश पाठक का बड़ा दांव…बटुकों का तिलक लगाकर किया सम्मान, विपक्ष ने मांगा इस्तीफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों 'चोटी विवाद' ने नया मोड़ ले लिया है, जिसके केंद्र में प्रयागराज का माघ मेला और...

कप्तान शाई होप का आकर्षक अर्धशतक से वेस्ट इंडीज ने इटली को 42 रन से हराया

कोलकाता। कप्तान शाई होप के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद वेस्टइंडीज पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद इटली के खिलाफ टी20 विश्व...

दोबारा शादी का प्‍लान बना रही हैं टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट

मुंबई। टीवी एक्‍ट्रेस जेनिफर विंगेट जल्द ही टीवी के पॉपुलर एक्टर करण वाही के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसके पहले...

टाटा समूह पूरे प्रणाली में एआई अपनाने की प्रक्रिया में, क्षेत्र-विशिष्ट एआई चिप बनाने की योजना

नयी दिल्ली। टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी पूरी प्रौद्योगिकी प्रणाली में कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने की...

एआई निवेश से रिलायंस रचेगा इतिहास… 10 लाख करोड़ का मास्टर प्लान

नयी दिल्ली। 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने भारत के तकनीकी भविष्य को लेकर एक ऐतिहासिक...