back to top

दुनिया में कोरोना से करीब 11 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन। दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.83 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 40 हजार 778 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.90 लाख के पार हो चुका है। वहीं, अमेरिका में 80.89 लाख लोग संक्रमित हो चुके है। अब तक 2.20 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

देशभर में हो रहे विरोध प्रर्दशनों के बावजूद इजराइल ने लॉकडाउन 18 अक्टूबर तक बढ़ाने का फैसला कर लिया है। इजराइल सरकार ने एक बयान में कहा- देश में संक्रमण के हालात सुधारने के लिए यह कदम उठाना जरूरी है। बेंजामिन नेतन्याहू सरकार ने साफ कर दिया है कि इजराइल में लॉकडाउन फिलहाल नहीं हटाया जाएगा।

सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि फिलहाल, लॉकडाउन 18 अक्टूबर तक बढ़ाया जा रहा है। वहीं, अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने ब्राजील में भी अपना वैक्सीन ट्रायल फिलहाल रोक दिया है। ब्राजीलियन हेल्थ एजेंसी ने मंगलवार रात जारी एक बयान में कहा- इस बारे में ज्यादा जानकारी फिलहाल नहीं दी जा सकती। लेकिन, फिलहाल वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल रोके जा रहे हैं।

कुछ खबरों में कहा गया है कि अमेरिका में एक वॉलेंटियर के वैक्सीन ट्रायल के बाद गंभीर रूप से बीमार होने के बाद यह ट्रायल रोके गए हैं। ब्राजील में दो कंपनियों के वैक्सीन ट्रायल किए जा रहे हैं। जॉनसन एंड जॉनसन उनमें से एक है। उधर, बोरिस जॉनसन सरकार ने देश में संक्रमण की दूसरी लहर से निपटने के लिए नई योजना तैयार की है। इसके लिए तीन लेयर वाला एक प्लान तैयार किया गया है।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...