सेना ने केंद्र सरकार से किया आग्रह, चीन में फंसे 39 नाविकों को वापस लाया जाए

मुंबई। शिवसेना ने गुरुवार को केंद्र से चीनी जल क्षेत्र में फंसे 39 भारतीय नाविकों को वापस लाने का आग्रह किया। पार्टी प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर यह आग्रह किया।

उन्होंने कहा, केंद्र सरकार से समर्थन ना मिलने के कारण 39 नाविकों को उनके भाग्य पर छोड़ दिया गया है और उनके परिवार वाले उनकी वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नाविकों के परिवार दर-दर भटक रहे हैं और कोई भी उनकी मदद नहीं कर रहा है, उनमें से कई नाविक महाराष्ट्र के हैं। गौरतलब है कि 39 भारतीयों सहित दो मालवाहक जहाजों-एमवी अनास्तासिया और एमवी जग आनंद चीनी जल क्षेत्र में फंस गए हैं क्योंकि उन्हें वहां अपना सामान उतारने की अनुमति नहीं थी।

चतुर्वेदी ने पत्र में कहा, यह गतिरोध व्यापार युद्ध के कारण आया है और दोनों जहाज चीनी बंदरगाहों पर लंगर डालने के लिए मजबूर हैं। जहाजों को चीनी अधिकारियों ने अपने माल को उतारने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था और चालक दल को राहत देने के लिए अन्य नाविकों को भेजने की अनुमति भी नहीं थी।

उन्होंने कहा कि एमवी अनास्तासिया को चीन के बोहाई सागर में रोका गया है, वहीं एमवी जग आनंद जिंगतांग के बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है। चतुर्वेदी ने कहा कि देशों के बीच व्यापारिक विवाद नए नहीं हैं और ऐसे मामलों में नागरिकों को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा, इस गतिरोध को जल्द से जल्द हल करके नाविकों को घर वापस लाया जाना चाहिए।

RELATED ARTICLES

टी20 मुंबई लीग का चेहरा होंगे रोहित शर्मा, इन खिलाड़ियों की भी खेलने की उम्मीद

मुंबई। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा टी20 मुंबई लीग के दूत होंगे और एमसीए को उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर और...

मोटोरोला ने लॉन्च किया Moto Pad 60 Pro Tablet टेबलेट, इतने रूपये में मिल रहे ढेर सारे फीचर्स

टेक न्यूज। अगर आप स्मार्टफोन यार टैब लेने की सोच रहे है तो मोटोरोला कम्पनी भारतीय बाजार में लगातार एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन...

गर्मियों में सुबह सुबह खाएं ये चीजें, दिनभर रहेंगे तरोताजा, होंगे और भी कई फायदे

हेल्थ न्यूज। गर्मियों में शरीर में पानी की थोड़ी सी भी कमी स्वास्थ्य आपको बीमार कर सकती है। इसलिए इस मौसम में अपने सेहत...

Latest Articles