back to top

वृहद शिक्षा ऋण मेला में 5.5 करोड़ की मंजूरी

लखनऊ। केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ 1 खुदरा ऋण को बढ़ावा देने हेतु वृहद शिक्षा ऋण मेला में 5.5 करोड़ की मंजूरी प्रदान की। ऋण मेला अंचल कार्यालय लखनऊ में अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल के निर्देशन में आयोजित किया गया।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी (आई आई आई टी) लखनऊ के उप रजिस्ट्रार विवेकानंद सिन्हा ने मुख्य अतिथि के रुप में शिक्षा ऋण मेले में शिरकत की। शिक्षा ऋण मेला के अंतर्गत 72 मेधावी छात्र छात्राओं को कुल 5.5 करोड़ रूपए ऋण की मंजूरी प्रदान की। यह ऋण विद्या तुरंत योजना के तहत बिना संपारश्विक प्रतिभूति के प्रदान किए जाएंगे।

आलोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि केनरा बैंक में शिक्षा ऋण कम ब्याज दर पर और आसान प्रक्रिया के साथ उपलब्ध है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा सब्सिडी के लिए केनरा बैंक नोडल बैंक के रूप में नामित है और केनरा बैंक के द्वारा ही सदस्य बैंकों को सब्सिडी प्रेषित की जाती है।

रिटेल एक्स्पो का सफलता पूर्वक संचालन लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ 1 के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना के नेतृत्व मे आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में उपमहाप्रबंधक लोक नाथ, आर ए एच के मंडल प्रबंधक विजय मिश्रा के साथ अंचल कार्यालय में रिटेल अनुभाग के वरिष्ठ प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव, मार्केटिंग मैनेजर संतोष यादव और प्रशांत पांडे भी उपस्थित रहे।

सर्व मित्र भट्ट
वरिष्ठ प्रबंधक-केनरा बैंक
अंचल कार्यालय लखनऊ

RELATED ARTICLES

जनगणना कराने के बाद ही महिला आरक्षण की बात हो: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयक के आधार पर सवाल उठाते हुए रविवार को कहा कि...

बलरामपुर में अनियंत्रित कार पुल से टकराई, तीन युवकों की मौत

बलरामपुर । बलरामपुर जिले में बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के अनियंत्रित कार के पुल से टकरा जाने से तीन युवकों की मौत हो...

प्रभारी मंत्री गंदगी देख भड़के, कार्यदायी संस्थाओं पर जुर्माना,तीन अफसरों का वेतन कटा, बीट इंचार्ज निलंबित

भूतनाथ, इंदिरा नगर, इस्माइलगंज व बाबू जगजीवन राम वार्ड में स्वच्छता की समीक्षा लखनऊ। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री...

निकला ईस्टर का जुलूस, प्रभु यीशू को किया याद

लखनऊ। प्रभु यीशु मसीह के पुन: जी उठने की खुशी में रविवार को ईसाई धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उल्लास के साथ ईस्टर जुलूस निकाला।सेंट्रल...

विशाल नगर कीर्तन में गतका दल ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

श्री गुरु तेग बहादुर साहब जी का प्रकाश पर्वलखनऊ। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी यहियागंज द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर जी...

भातखंडे : आज बिरज में होली रे रसिया…

होली मिलन समारोह में दी गई भव्य प्रस्तुति लखनऊ। लखनऊ के समर्पण वृद्धजन परिसर में एक भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें...

शास्त्रीय नृत्य संग नाटक से सजा स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह

शिक्षा प्रणाली पर करारा प्रहार करता है नाटक 'रिफंड'लखनऊ। स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में पहले दिन रविवार को विशाल कृष्ण एवं दल की ओर...

अतीक उल्लाह को मिला प्रोफेसर शारिब रूदौलवी अवॉर्ड

आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आयोजनलखनऊ। प्रोफेसर शारिब रूदौलवी मेमोरियल कमेटी के तत्वावधान में आॅल इंडिया कैफी आजमी अकादमी, निशातगंज में आज...

रामायण नृत्य-नाटिका देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

भगवान श्रीराम की पावन गाथा पर आधारित संक्षिप्त रामायण नृत्य-नाटिकालखनऊ। आर्ट्स एण्ड कल्चरल सोसाइटी रंगमंडल ग्रुप, कल्याणपुर, लखनऊ द्वारा भगवान श्रीराम की पावन गाथा...