back to top

सुलतानपुर डकैती का एक और आरोपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पिछले माह एक सर्राफा कारोबारी की दुकान में हुई डकैती के मामले का एक और आरोपी सोमवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के साथ उन्नाव में हुई मुठभेड़ मारा गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी की शिनाख्त अमेठी के जनापुर गांव के रहने वाले एक लाख रुपये के इनामी अनुज प्रताप सिंह के रूप में की गई है।

इसके पहले, पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में सुलतानपुर में आरोपी मंगेश यादव मारा गया था जिसे लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने इसे मुद्दा बनाया है।

अपर पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ व कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने सोमवार को बताया कि उन्नाव जिले के अचलगंज थाना क्षेत्र में एसटीएफ लखनऊ की टीम और सुलतानपुर में भारत ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया। यश ने बताया कि घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अभियुक्त अनुज प्रताप सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए बदमाश अनुज प्रताप सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के कब्जे से दो पिस्तौल 32 बोर, सात खोखा कारतूस, तीन जिंदा कारतूस तथा एक बैग मिला है जिसमें लगभग चार किलोग्राम चांदी थी।

उन्होंने बताया कि विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं थाना अचलगंज के दल अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रहे हैं। इससे पहले, डकैती के मामले में आरोपी मंगेश यादव पांच सितंबर को एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त को सुलतानपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के ठठेरी बाजार स्थित एक र्साफा व्यवसायी की दुकान से करीब डेढ़ करोड़ रुपये के जेवरात लूटे गये थे।

RELATED ARTICLES

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

कांग्रेस बोलीं – चुनाव के कारण हुई पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाने की घोषणा

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने तेल विपणन कंपनियों की मदद के लिए पेट्रोल और डीजल पर सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क घटाए जाने के बाद शुक्रवार...

कंपाउंड तीरंदाजों का दबदबा, भारत ने एशिया कप में जीते 10 पदक

बैंकॉक में आयोजित एशिया कप विश्व रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट के पहले चरण में भारत के कंपाउंड तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10...

अयोध्या में रामनवमी की ऐतिहासिक धूम… रामलला के मस्तक पर हुआ दिव्य ‘सूर्य तिलक’

अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि पर एक नया इतिहास रचा गया। भव्य राम...

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी से दिल्ली में की अहम मुलाकात… देवभूमि के उत्पादों की भेंट और विकास कार्यों पर चर्चा

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर...

गोरखपुर के रामगढ़ ताल में राष्ट्रीय महिला रोइंग टीम का कैंप, यूपी को पहली बार मिली ऐतिहासिक मेजबानी

20वें एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को धार देने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन देशभर की खिलाड़ी और कोच गोरखपुर में जुटे, 27...

उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं, पुलिस करे सख्त कार्वाई: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमजोर तबके पर दबंगई दिखाने वालों को शुक्रवार को चेताया कि राज्य में गुंडागर्दी किसी भी...