back to top

अनिल अंबानी की मुश्किलें फिर बढ़ीं, ED ने 50 से अधिक जगहों पर की छापेमारी

मुंबई/दिल्ली। देश के प्रमुख उद्योगपतियों में शुमार अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर गहरा गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को मुंबई और दिल्ली में रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप (RAAGA) से जुड़ी 50 कंपनियों और परिसरों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उस वक्त हुई है जब हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ घोषित किया है।

हालांकि अनिल अंबानी के निजी आवास पर कोई छापा नहीं मारा गया है, लेकिन ED की टीमें उनके समूह की कई कंपनियों के कार्यालयों में तलाशी अभियान चला रही हैं। जांच की यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग से जुड़ी है।

ED की यह जांच नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी (SEBI), नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और CBI की दो FIRs पर आधारित है। अधिकारियों का दावा है कि उन्हें बैंकों, निवेशकों और शेयरधारकों को गुमराह करने की एक संगठित साजिश के संकेत मिले हैं। जांच में रिलायंस समूह के साथ जुड़े कई कॉर्पोरेट अधिकारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

यस बैंक लोन घोटाले पर जांच का फोकस

जांच का मुख्य केंद्र यस बैंक से 2017 से 2019 के बीच मिले करीब ₹3,000 करोड़ के ऋण हैं। ईडी का दावा है कि इन ऋणों में गड़बड़ी है और ऋण जारी होने से पहले कुछ रकम को कथित रूप से प्रमोटर से जुड़ी संस्थाओं में ट्रांसफर किया गया। रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) की भूमिका भी शक के घेरे में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017-18 में RHFL द्वारा ₹3,742 करोड़ और 2018-19 में ₹8,670 करोड़ के कॉर्पोरेट लोन दिए गए थे। जो असमान्य वृद्धि मानी जा रही है। इसके अलावा, यस बैंक के पूर्व प्रमोटरों की कथित मिलीभगत और घूसखोरी के एंगल पर भी जांच की जा रही है।

SBI ने RCom को ‘फ्रॉड’ घोषित किया

13 जून 2025 को RBI की ‘फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट’ गाइडलाइंस के तहत, SBI ने RCom और अनिल अंबानी को ‘फ्रॉड’ करार दिया था। 24 जून को इस संबंध में RBI को रिपोर्ट भेजी गई। लोकसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि SBI जल्द ही इस मामले को लेकर CBI में औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में है। 1 जुलाई को RCom के रेजोल्यूशन प्रोफेशनल ने भी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को इस सूचना की पुष्टि दी थी। SBI का RCom पर ₹2,227.64 करोड़ फंड-बेस्ड लोन और ₹786.52 करोड़ की गैर-फंड आधारित देनदारी है, जो 26 अगस्त 2016 से बकाया है।

CIRP और दिवालियापन की प्रक्रिया जारी

गौरतलब है कि RCom पहले से ही कॉरपोरेट इनसॉल्वेंसी रेजोल्यूशन प्रोसेस (CIRP) के अधीन है। समाधान योजना को क्रेडिटर्स की समिति (CoC) द्वारा मंजूरी मिल चुकी है, जिसे मार्च 2020 में NCLT मुंबई में दायर किया गया था, लेकिन अब तक अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। इसके साथ ही SBI ने अनिल अंबानी के खिलाफ व्यक्तिगत दिवालियापन की कार्यवाही भी शुरू की है, जो फिलहाल NCLT में लंबित है।

RELATED ARTICLES

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

रिंकू सिंह शनिवार को कोलकाता में भारतीय टीम के साथ फिर से जुड़ेंगे

कोलकाता। आक्रामक बल्लेबाज रिंकू सिंह रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले अहम मैच से पहले, कोलकाता में भारतीय टी20 विश्व कप टीम के...

रंग-बिरंगी पिचकारी व गुलाल से सजे बाजार, हर तरफ बिखरी रौनक

लखनऊ। होली पर्व को लेकर देशभर के बाजार सज गए है। सड़कों से लेकर मुहल्लों तक में अस्थाई दुकानें सजी हुई है। पिचकारी, मुखौटा,...

महर्षि दयानंद सरस्वती को अंशिका ने अर्पित की नृत्यांजलि

सपना गोयल एवं नृत्यांगना अंशिका त्यागी, डॉ. दरबारी लाल अस्थाना सम्मान से हुईं अलंकृत लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ स्वतंत्रता सेनानी डॉ. दरबारी लाल अस्थाना...

सपना गोयल ने दिया होली पर्व का संदेश ब्रह्म सत्यं जगन्मिथ्या

फाग माह के अवसर पर आयोजित आध्यात्मिक मासिक संगोष्ठी में बांटी गई गुझिया चित्रकूट में 10 मार्च को मातृशक्तियों द्वारा किया जाएगा सामूहिक सुंदरकांड का...

सुर और रागों से सजी शास्त्रीय संगीत की शाम

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुरम्य सांगीतिक संध्या हुई लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन की ओर से शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में...

उत्सव वंदेमातरम : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

कलामंडपम में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव वंदेमातरम का आयोजन कियालखनऊ। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को...

जब किसी कार्य में सृजनात्मकता का समावेश हो तो वह कला बन जाती है : डॉ अवधेश मिश्र

आयातित संवेदनाओं से सृजित रचनाएँ अमौलिक एवं प्रभावहीन होती हैं : डॉ अवधेश मिश्र लखनऊ। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के स्कूल आॅफ क्रिएटिव...