back to top

अनिल अंबानी धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के समक्ष पेश

नयी दिल्ली। रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन के मामले में दूसरे दौर की पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए।अंबानी (66) पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे मध्य दिल्ली स्थित संघीय जांच एजेंसी के कार्यालय पहुंचे। इससे पहले उनसे अगस्त 2025 में पूछताछ की गई थी।

एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि उनका बयान धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत दर्ज किया जाएगा।यह जांच उनकी समूह कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) द्वारा कथित रूप से 40,000 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले से संबंधित है।अंबानी और उनके समूह की विभिन्न कंपनियों पर ऋण धोखाधड़ी के आरोप हैं। ईडी ने हाल ही में इन सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का गठन उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के बाद किया गया। ईडी ने बुधवार को धनशोधन रोधी कानून के तहत अनिल अंबानी के मुंबई स्थित आवास ‘एबोड’ को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया था। इसकी कीमत 3,716 करोड़ रुपये बताई गई है।

ईडी द्वारा शीर्ष अदालत को दी गई जानकारी के अनुसार, उसने अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के लिए धनशोधन के तीन मामले दर्ज किए हैं।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी ने जापान में भारतीय परिवार से की मुलाकात, बच्चे ने सुनाया ‘कर्पूरगौरं करुणावतारं’… देखें दिल छू लेने वाला वीडियो

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों जापान के दौरे पर हैं। इससे ठीक पहले वे सिंगापुर यात्रा पर थे। सीएम योगी...

PM मोदी ने इजराइली संसद नेसेट में बोले…आतंकवाद चाहे कहीं हो, यह हर जगह की शांति के लिए खतरा है

यरुशलम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को इजराइल की संसद नेसेट में अपने ऐतिहासिक संबोधन में गाजा शांति पहल को पूरे क्षेत्र के लिए...

लखनऊ की जोया अफरोज का डिजिटल धमाका… वेब सीरीज ‘तस्करी’ को बताया अपने करियर का सबसे खास मोड़

मुंबई। 10 जनवरी, 1994 को लखनऊ में पैदा हुई एक्‍ट्रेस जोया अफरोज ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत सूरज बड़जात्या की ‘हम साथ-साथ हैं’...

आरोपी आज भी काम कर रहे हैं और हम चुप हैं… #MeToo की विफलता पर छलका कोंकणा सेन शर्मा का दर्द

मुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का मानना है कि मीटू आंदोलन से कुछ सकारात्मक बदलाव जरूर आए हैं, लेकिन इसके बावजूद कई आरोपी आज...

ब्राजील में कुदरत का तांडव… भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 46 की मौत, मलबे में तब्दील हुए शहर

जुइज डी फोरा (ब्राजील)। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील इस समय कुदरत के भीषण प्रकोप का सामना कर रहा है, जहाँ दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आई...

कोच सितांशु कोटक का बड़ा बयान, अभिषेक और तिलक की फॉर्म चिंता का विषय नहीं, संजू के नाम पर होगा विचार

चेन्नई। भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले टी20 विश्व कप सुपर आठ मैच से पहले टीम के संयोजन और...