back to top

टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका का प्रायोजक होगा अमूल, एक से शुरू होगा टूर्नामेंट

नयी दिल्ली। भारतीय दुग्ध उत्पाद निर्माता अमूल जून में टी20 विश्व कप के दौरान अमेरिका और दक्षिण अफ्रीका टीम का प्रायोजक होगा। दोनों टीमों के क्रिकेट बोर्ड ने बृहस्पतिवार को यह ऐलान किया। अमेरिका एक जून से हो रहे टूर्नामेंट में सह मेजबान के तौर पर पदार्पण करेगा। टूर्नामेंट में सेमीफाइनल और फाइनल समेत कई मुकाबले वेस्टइंडीज में होंगे।

विश्व कप का पहला मैच एक जून को अमेरिका और कनाडा के बीच होगा। अमूल पहले भी नीदरलेंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान का प्रायोजक रह चुका है। अमूल दूध अब अमेरिका में भी बेचा जाता है। अमूल के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने एक बयान में कहा, अमूल दूध की गुणवत्ता से अमेरिकी क्रिकेट टीम दुनिया भर में दिल जीत सकेगी। हम टीम को आगामी टी20 विश्व कप के लिये शुभकामना देते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के प्रायोजन के बारे में उन्होंने कहा, अमूल 2019 वनडे श्रृंखला और 2023 वनडे विश्व कप से दक्षिण अफ्रीकी टीम से जुड़ा है। इस साझेदारी को आगे बढाने में हमें गर्व हो रहा है। हम उन्हें टी20 विश्व कप के लिये शुभकामना देते हैं। दक्षिण अफ्रीका को तीन जून को श्रीलंका से पहला मैच खेलना है।

RELATED ARTICLES

बांग्लादेश में आईपीएल 2026 प्रसारण पर लगी रोक हटी, क्रिकेट फैंस में खुशी

ढाका। बांग्लादेश के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश की नई सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के...

आईपीएल 2026 ‘पल्स’… नए मालिकों से लेकर चोटिल दिग्गजों तक, जानें टूर्नामेंट से खबर

नई दिल्ली। इंडियन पीयर लीग (आईपीएल) का 19वां सीजन शुरू होने की दहलीज पर है। इस बार का बिल्ड-अप पिछले सालों की तुलना...

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ पंजाब किंग्स ने बनाई रणनीति

पंजाब। आईपीएल 2026 के आगाज से पहले पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह ने युवा खिलाड़ियों वैभव सूर्यवंशी और प्रियंश आर्य को लेकर बड़ा...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...