back to top

मोहब्बतें के 20 साल पूरे होने पर अमिताभ ने जताया आभार

मुंबई। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मंगलवार को फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की फिल्म मोहब्बतें के 20 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि वह फिल्म को मिलते रहे प्यार के लिए हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे। मोहब्बतें 27 अक्टूबर, 2000 को रिलीज हुई थी और इसमें बच्चन और शाहरुख खान रुपहले पर्दे पर पहली बार साथ आए थे।

इस फिल्म ने अमिताभ के कॅरियर को नई रफ्तार दी थी जो 1990 के दशक में थम सा गया था। फिल्म में अमिताभ ने गुरुकुल नाम के कॉलेज के सख्त प्राचार्य नारायण शंकर का किरदार निभाया था जो काफी मशहूर हुआ था। बच्चन ने ट्विटर पर फिल्म का एक मोंटाज डाला है जिसमें इसका प्रसिद्ध संवाद परंपरा, प्रतिष्ठा, अनुशासन भी है।

उन्होंने ट्वीट किया, मोहब्बतें कई वजहों से खास है। इस खूबसूरत प्रेम कहानी के बीस साल पूरे हुए, भावनाओं का उतार-चढ़ाव रहा। आप इस पर जो प्यार बरसाते रहे, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा। फिल्म में ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा, शमिता शेट्टी, जुगल हंसराज, किम शर्मा, जिम्मी शेरगिल और प्रीति झंगियानी भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह उस साल की सर्वाधिक हिट फिल्मों में शुमार हुई।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का मूल टीजर साझा किया। उन्होंने लिखा, इसके साथ शुरुआत हुई थी। इस रचना के लिए मेरी मोहब्बतें।

किम शर्मा ने कहा, मेरे लिए कितने सौभाग्य की बात थी। दुनियाभर में इस फिल्म के सभी प्रशंसक शानदार हैं। मोहब्बतें चोपड़ा की दूसरी निर्देशित फिल्म थी। इससे पहले वह सुपरहिट दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से निर्देशन में कदम रख चुके थे।

RELATED ARTICLES

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू बोले- ईरान के खिलाफ अभियान अभी खत्म नहीं हुआ

यरुशलम। इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को कहा कि ईरान के शासन के खिलाफ इजराइल का अभियान ‘अभी खत्म नहीं हुआ है’। नेतन्याहू...

इटली लगातार तीसरी बार विश्व कप फुटबॉल के लिए क्वालीफाई करने से चूका

जेनिका (बोस्निया)। फुटबॉल की महाशक्तियों में से एक चार बार का चैंपियन इटली मंगलवार को यूरोपीय प्लेऑफ में विश्व रैंकिंग में 66वें स्थान पर...

पीएम मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ जिले में चाय बागान का किया दौरा,सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक चाय बागान का दौरा किया और वहां काम कर रहीं महिला...

जीत की खुशी में लगा बड़ा झटका, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर भारी जुर्माना

मुल्लांपुर। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मंगलवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच के दौरान धीमी ओवर बनाए...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्कल दिवस पर ओडिशा वासियों को बधाई दी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट...

‘विकसित भारत’ की यात्रा में ओडिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को ओडिशा दिवस के अवसर पर लोगों को बधाई दी और कहा कि राज्य के प्रतिभावान एवं...