back to top

‘मिशन 2026’ के लिए कोलकाता में अमित शाह का मंथन: शुभेंदु और शमिक भट्टाचार्य संग बनाई चुनावी रणनीति

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए राज्य नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके तुरंत बाद अमित शाह ने न्यू टाउन स्थित एक निजी होटल में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ लगभग एक घंटे तक अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और बिप्लब देव जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन मंथन हुआ।

बैठक के दौरान अमित शाह ने राज्य में संगठन की जमीनी स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और आगामी विधानसभा चुनाव में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, शाह ने नेताओं से फीडबैक लिया और निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ममता सरकार के “कुशासन और भ्रष्टाचार” पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। गौरतलब है कि अमित शाह का एक महीने के भीतर यह दूसरा बंगाल दौरा है, जो राज्य में भाजपा की बढ़ती सक्रियता और ‘मिशन 2026’ के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

शनिवार का दिन अमित शाह के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में आनंदपुरी मैदान में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सभा में चार प्रमुख संगठनात्मक जिलों—बनगांव, बारासात, बशीरहाट और बैरकपुर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर में सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगे, जहां बागडोगरा में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सिलीगुड़ी में संगठनात्मक बैठक और जनसंपर्क के बाद शाह शाम को वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भाजपा की तैयारियों को धार देने के लिए राज्य नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके तुरंत बाद अमित शाह ने न्यू टाउन स्थित एक निजी होटल में पार्टी की कोर कमेटी के सदस्यों के साथ लगभग एक घंटे तक अनौपचारिक बैठक की। इस बैठक में भूपेंद्र यादव, सुनील बंसल और बिप्लब देव जैसे वरिष्ठ नेताओं ने भी हिस्सा लिया, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति और राज्य की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गहन मंथन हुआ।

बैठक के दौरान अमित शाह ने राज्य में संगठन की जमीनी स्थिति की बारीकी से समीक्षा की और आगामी विधानसभा चुनाव में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, शाह ने नेताओं से फीडबैक लिया और निर्देश दिया कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी ममता सरकार के “कुशासन और भ्रष्टाचार” पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बंगाल की जनता वर्तमान सरकार से त्रस्त है। गौरतलब है कि अमित शाह का एक महीने के भीतर यह दूसरा बंगाल दौरा है, जो राज्य में भाजपा की बढ़ती सक्रियता और ‘मिशन 2026’ के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाता है।

शनिवार का दिन अमित शाह के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। तय कार्यक्रम के अनुसार, वे सुबह 11 बजे उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में आनंदपुरी मैदान में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सभा में चार प्रमुख संगठनात्मक जिलों—बनगांव, बारासात, बशीरहाट और बैरकपुर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसके पश्चात वे दोपहर में सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगे, जहां बागडोगरा में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सिलीगुड़ी में संगठनात्मक बैठक और जनसंपर्क के बाद शाह शाम को वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

आईपीएल 2026: भरत अरुण के आने से मजबूत हुई लखनऊ की गेंदबाजी, कप्तान ऋषभ पंत ने टीम के नए जोश पर की खुलकर बात

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन से पहले लखनऊ सुपर किंग्स के खेमे से बड़ी खबर सामने आ रही है। टीम के कप्तान...

युवा प्रतिभा की त्रासदी और व्यवस्था पर करारा व्यंग्य-‘अश्वासनम्’ में झलकी बेरोजगारी की पीड़ा

लखनऊ। भारतोदय संस्था द्वारा उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंद्रह दिवसीय प्रस्तुतिपरक संस्कृत नाट्य कार्यशाला के उपरांत संस्कृत नाटक ‘अश्वासनम्’...

नन्हे कलाकारों की बड़ी उड़ान,जयपुरिया स्कूल की प्रदर्शनी 24 से 27 मार्च तक

लखनऊ। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, लखनऊ में रचनात्मकता का सुंदर माहौल देखने को मिल रहा है। स्कूल की वार्षिक कला प्रदर्शनी “मास्करेड ऑफ आर्ट”...

ईद आज, चांद रात में खरीदारी से पूरी तरह गुलजार रहे बाजार

लखनऊ। 30वें रमजान को चांद का दीदार हुआ और ईद मुबारक की सदाएं फिजा में गूंजने लगीं। देश में ईद उल फित्र का त्यौहार...

चैत्र नवरात्र : घरों व मंदिरों में विधि-विधान से हुई मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

लखनऊ। ज्ञान, वैराग्य और ध्यान की अधिष्ठात्री मां ब्रह्मचारिणी देवी की स्तुति भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ की। राजधानी में चल रहे...

हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

सत्य सनातन नारी शक्ति लोक ने फूलों से किया ग्रीन कोरिडोर का स्वागत लखनऊ। हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की...

अवध मेला और नौशाद सम्मान समारोह कल

खाने पीने के स्टाल भी लगाएंगेलखनऊ। नौशाद सम्मान समारोह के संग संगीत सितारों का अवध मेला 22 मार्च को छावनी के आर्मी खेल परिसर...

पुस्तक मेले में कला संगीत की पुस्तकों की भी मांग

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला : आठवां दिनलखनऊ। रवीन्द्रालय चारबाग में चल रहा पुस्तक मेला 22 को विदा ले लेगा। आज दिन में...

नन्हे पंखों के लिए बनाया सुरक्षित आशियाना

विश्व गौरैया दिवस पर ए.के.टी.यू. के छात्र की अनोखी पहललखनऊ। विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर वास्तुकला एवं योजना संकाय, ए.के.टी.यू., लखनऊ के बी.आर्क....