back to top

अमागी मीडिया लैब्स का आईपीओ 13 जनवरी को खुलेगा, मूल्य दायरा 343–361 रुपये

नयी दिल्ली। क्लाउड-आधारित सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (एसएएएस) कंपनी अमागी मीडिया लैब्स ने अपने 1,788 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 343 से 361 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि आईपीओ 13 जनवरी को निवेशकों के लिए खुलेगा और 16 जनवरी को बंद होगा। एंकर निवेशक 12 जनवरी को बोली लगा सकेंगे।

प्रस्तावित आईपीओ में 816 करोड़ रुपये के नए शेयरों का निर्गम और 972.6 करोड़ रुपये के 2.7 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। इस तरह कुल निर्गम आकार 1,788.6 करोड़ रुपये का होगा।

अमागी मीडिया लैब्स राजस्व के आधार पर भारत की शीर्ष 50 सूचीबद्ध मीडिया एवं मनोरंजन कंपनियों में से 45 प्रतिशत से अधिक के साथ काम करती है। यह एसएएएस कंपनी क्लाउड-नेटिव प्रौद्योगिकी के जरिए मीडिया कंपनियों को दर्शकों से जोड़ती है, जिससे स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन और डिजिटल मंचों पर वीडियो सामग्री की डिलीवरी और मुद्रीकरण संभव हो पाता है। कंपनी के शेयर 21 जनवरी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...