back to top

आवासीय टाउनशिप के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक कलस्टर विकसित किए जाएं : योगी

विशेष संवाददाता लखनऊ/बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही रामगंगा नगर योजना में रामायण वाटिका का निरीक्षण किया और हनुमान जी 9 फीट की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने प्राधिकरण की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना का शिलान्यास किया एवं कार्यों की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान सीएम योगी ने प्राधिकरण के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवासीय टाउनशिप के साथ-साथ विभिन्न औद्योगिक कलस्टर, मेडिसिटी व नॉलेज पार्क भी विकसित किये जाए, जिससे लघु उद्यमियों व सेवा क्षेत्र से जुडे़ व्यक्तियों को रोजगार भी प्राप्त हो।

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि प्राधिकरण निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करे तथा योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अन्दर ही पूरा किया जाए। सीएम योगी द्वारा यह भी निर्देश दिए गए कि नयी आवासीय योजनाओं के विकास के समय ध्यान दिया जाए कि योजनाओं से पर्याप्त रोजगार सृजन हो। सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिए कि टाउनशिप में सीवेज, ड्रेनेज व ठोस अपशिष्टों के प्रबन्धन में देशी पद्धतियों का उपयोग किया जाए। एसटीपी चलाने के खर्चे बहुत अधिक होते है। यदि देशी मॉडल अपनाये जायेंगे तो खर्चों में बहुत अधिक कमी होगी। यह भी प्रयास किया जाए कि तरल व ठोस अपशिष्टों का शोधन इस रीति से किया जाए तथा उनकी रिसाईक्लिंग इस प्रकार की जाए जिससे कोई भी अपशिष्ट टाउनशिप से बाहर न जाए।

गोरखपुर में इस विषय में सफल प्रयास किये गये हैं। लगभग 600 एकड़ क्षेत्रफल में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत ग्रेटर बरेली आवासीय योजना का विकास बरेली विकास प्राधिकरण के द्वारा किया जा रहा है। इस योजना में किसानों को प्रतिकर के रूप में 1377 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जाएगी। विकास कार्यों सहित परियोजना की कुल लागत 2200 करोड़ रुपये होगी।

योजना के अन्तर्गत किसानों को 635 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि अब तक प्रतिकर के रूप में वितरित की जा चुकी है। पांच भूस्वामियों को सीएम योगी ने चेक वितरित किया। सीएम योगी ने बरेली के खिलाड़ियों को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात दी। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इसे 10.23 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। खिलाड़ी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। इनडोर स्टेडियम में अब यहां जिमनास्टिक, वॉलीबाल, बास्केटबाल, बैडमिंटन जैसे आयोजन हो सकेंगे। इनडोर स्टेडियम में उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैडमिंटन खेला। स्टेडियम के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के साथ बैडमिंटन खेलने के लिए एक खिलाड़ी को पहले से ही तैयार कर रखा था। मुख्यमंत्री जब खड़े हुए तब उन्होंने वित्त मंत्री सुरेश खन्ना को बुला लिया। इसके बाद उन दोनों लोगों ने बैडमिंटन कोर्ट पर खेल का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण/नये शहर प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत विश्व स्तरीय शैक्षणिक, स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के लिए मेडिसिटी व नॉलेज पार्क प्रस्तावित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सॉफ्टवेयर कम्पनियों को आकर्षित करने के लिए साइबर सिटी का प्रस्ताव भी किया गया है। योजना की समस्त जोनल रोडो को 45 मीटर चौड़ा प्रस्तावित किया गया है तथा योजना में 40 प्रतिशत भूमि सड़क, पार्क, स्टेडियम, कम्युनिटी सेन्टर व अन्य सार्वजनिक उपयोगों के लिए आरक्षित की गयी है। योजना में समस्त बिजली, टेलीफोन आदि की समस्त लाईनें भूमिगत ही रहेगीं। रामायण वाटिका में भगवान राम वनगमन के समय जिन-जिन स्थानों से होकर गए व जिन-जिन स्थानों पर उनके द्वारा विश्राम किया गया, उन स्थलों पर जो वृक्ष मौजूद थे, उन वृक्षों का रोपण इस वाटिका में किया जायेगा। तथा भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े उन प्रसंगों का विस्तृत विवरण व उन प्रसंगों से जुड़ी मूर्तियां यहां स्थापित की जायेगी।

रामायण वाटिका में चित्रकूट वाटिका, दण्डकारण्य वाटिका, पंचवटी वाटिका, माता सबरी आश्रम, किष्किन्धा वाटिका, अशोक वाटिका, पम्पा सरोवर आदि की संकल्पना को विकसित किया जा रहा है। पम्पा सरोवर में भगवान राम की 52 फिट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। इसके अतिरिक्त वाटिका की दीवारों पर भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों को पत्थरों पर उकेरा जायेगा। वाटिका में दशावतार स्तम्भ का निर्माण भी कराया जाना है। जिसमें भगवान विष्णु के समस्त अवतारों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस दौरान मुख्य रूप से वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, राज्यमंत्री अरुण कुमार, आईजी डॉ. राकेश सिंह, मेयर उमेश गौतम, सांसद संतोष गंगवार, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन,बोले-‘हर 2 मिनट में उड़ेगा एक जहाज’

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को यूपी के गौतमबुद्ध नगर स्थित जेवर में देश के सबसे बड़े जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का...

यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित फिल्म सिटी जल्द आकार लेगी, रोजगार का सृजन होगा: बोनी कपूर

नोएडा /लखनऊ। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने शनिवार को कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे प्रस्तावित इंटरनेशनल फिल्म सिटी परियोजना जल्द ही आकार...

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया,...

कामदा एकादशी व्रत आज, शिववास योग में होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। यहां हम बात करने...

प्रदोष व्रत कल, भक्त करेंगे शिव जी की पूजा

जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने और मनोकामनाओं की पूर्ति का मार्ग भी प्रशस्त करता हैलखनऊ। चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की...

शपथ ने पुलिस इंस्पेक्टर को फेक एनकाउंटर करने से बचा लिया

माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन लखनऊ। सवेरा फाउण्डेशन की ओर से माई फर्स्ट एनकाउंटर नाटक का मंचन किया गया। बौद्ध शोध संस्थान में श्रीपाल...

‘मध्यांतर’ में दिखा आस्था, विश्वास और समर्पण

राय उमानाथ बली में नाटक का मंचनलखनऊ। सूर्या थिएटर कल्चरल आर्ट्स सोसाइटी द्वारा नाटक मध्यांतर का मंचन शनिवार को राय उमानाथ बली प्रेक्षाग्रह, भातखण्डे,...

तुगलक में दिखी 14वीं शताब्दी के शासक की कहानी

मंचन गोयल इंस्टीट्यूट आॅफ हायर स्टडीज महाविद्याल के सभागार में किया गयालखनऊ। उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सहयोग सें उमंग फाउंडेशन की नवीनतम प्रस्तुति...

ऋचा जोशी ने अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

तीन दिवसीय मुनाल महोत्सव का आगाजलखनऊ। लुप्त हो रही लोक संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में प्रयासरत मुनाल महोत्सव का तीन दिवसीय आयोजन 28...