back to top

8 को प्रदेश के सभी स्कूल रहेंगे बंद

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। आजमगढ़ के चिल्ड्रंस गर्ल्स स्कूल में हुई घटना की निष्पक्ष जांच कराये बिना ही विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक की हुई गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश के सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी स्कूल 8 अगस्त को बंद रहेंगे।

यह जानकारी एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. अतुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विद्यालयों के द्वारा यह सांकेतिक विरोध प्रदर्शन इसलिए किया जा रहा है कि छात्रा के आत्महत्या प्रकरण की सही से जांच की जाये और जांच के बाद अगर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं शिक्षक दोषी पाये जाते हैं तभी उनके खिलाफ कार्यवाही अवश्य की जाये लेकिन बिना जांच किये हुए उनकी गिरफ्तारी न्यायोचित नहीं है।

डॉ. अतुल कुमार ने कहा कि छात्रा के पास से मोबाइल मिलने पर उसके द्वारा अपने मां-बाप के डर से उठाये गये इस कदम के लिए स्कूल को गलत नहीं ठहराया जा सकता है। अगर स्कूल में मोबाइल ले जाना मना था तो ऐसे में छात्रा मोबाइल लेकर स्कूल कैसे आ रही थी। ऐसे में यदि इसी तरफ से छात्रों द्वारा उठाये जाने वाले इस तरह के कदम की जिम्मेदारी सीधे स्कूल पर डाली जाती रहेगी तो स्कूलों का संचालन कैसे हो पायेगा? उन्होंने कहा कि वे सरकार ने अनुरोध करते हैं कि इस प्रकरण के लिए एक उच्च स्तरीय जांच करायी जाये और उस जांच रिपोर्ट आने के बाद ही संबंधित दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

RELATED ARTICLES

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...

शादी की प्‍लानिंग में जुटी हैं श्रद्धा कपूर

मुंबई। ‘स्त्री 2’ (2024) जैसी सुपरहिट फिल्म से एकाएक सुपर स्‍टारडम पर पंहुच चुकी एक्‍ट्रेस श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्‍मों का फैंस बेसब्री...

विधानसभा के बजट सत्र: दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि के बाद सदन बुधवार सुबह तक स्थगित

लखनऊ। विधानसभा का बजट सत्र इन दिनों जारी है और सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही पूरी तरह शोक और सम्मान के वातावरण में...

वैलेंटाइन वीक : एक दूसरे को टैडी देकर प्रेमियों ने कही दिल की बात

लखनऊ। वैलेंटाइन वीक के दौरान चॉकलेट डे के बाद प्रेमी जोड़ों ने टेडी डे मनाया। वेलेंटाइन वीक में इस दिन टेडी बीयर उपहार में...

हनुमान जन्मोत्सव 2 अप्रैल को, भक्त करेेंगे संकटमोचन की पूजा

लखनऊ। हनुमान जयंती हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हनुमान जी को...

बाबा श्याम के भव्य दरबार का भूमि पूजन कर रखी आधारशिला

तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी सेलखनऊ। श्री श्याम ज्योत मंडल तीन दिवसीय निशानोत्सव 20 फरवरी से आयोजित कर रहा है। इसके ऐशबाग के तिलकनगर...

नाटक बाप रे बाप ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की ओर से मंचनलखनऊ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ और संत कबीर अकादमी मगहर के संयुक्त तत्वावधान में...

किसानों के भविष्य को नई दिशा देती शॉर्ट मूवी का निर्माण शुरू

शॉर्ट मूवी में डॉ. अय्यूब हुसैन सीईओ एग्रोहब एक वैज्ञानिक के रूप भूमिका निभाएंगे लखनऊ। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निदेर्शों पर राष्ट्रीय फिल्म...

विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के खिलाफ अपनी याचिका वापस ली

चेन्नई । मद्रास उच्च न्यायालय ने मंगलवार को अभिनेता-नेता विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘जन नायकन’ के निर्माताओं को उनकी वह याचिका वापस लेने की...