back to top

सभी क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देना चाहिए : शाह

नयी दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि हिंदी भारत की क्षेत्रीय भाषाओं की सखी है तथा सभी भाषाओं का प्रचार करना और उन्हें बढ़ावा देना चाहिए। हिंदी दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शाह ने माता-पिता से अपील की कि बच्चे चाहे अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पढ़ते हों लेकिन वे घर पर उनसे मातृ भाषा में बात करें, वरना बच्चे अपनी जड़ों से दूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा, हिंदी किसी भी क्षेत्रीय भाषा से अलग नहीं है। हिंदी सभी भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं की सखी है। उन्होंने कहा कि सभी भारतीय क्षेत्रीय भाषाएं हिंदी की पूरक हैं और उसे पूर्ण करती है तथा सभी क्षेत्रीय भाषाओं का प्रचार करना तथा उन्हें बढ़ावा देना चाहिए।

गृह मंत्री ने कहा कि 2014 के बाद से ही संसद में और सांसद अपनी क्षेत्रीय भाषा में बोल रहे हैं और उनकी कही बातों का प्रति शब्द अंग्रेजी और हिंदी में अनुवाद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे जन प्रतिनिधियों को सर्वाेच्च मंच पर अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं उठाने में मदद मिली है। शाह ने कहा कि लोगों को केवल उत्पादों के निर्माण में ही नहीं बल्कि भाषाओं के लिए भी आत्म निर्भर होना चाहिए। उन्होंने सभी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपने विचार साझा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केवल हिंदी में बोलने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा, हिंदी को लेकर संकोच गुजरी बात है।

नयी शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें क्षेत्रीय और हिंदी भाषाओं को बढ़ावा देने के प्रावधान हैं। महामारी की स्थिति से निपटने पर उन्होंने कहा कि भारत केंद्र और राज्य सरकारों के संयुक्त प्रयासों और 130 करोड़ आबादी के सक्रिय सहयोग के कारण कम से कम नुकसान के साथ कोविड-19 की स्थिति से निपटने में कामयाब रहा है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब भी राष्ट्र को संबोधित किया तो उन्होंने सभी पक्षकारों डॉक्टरों, विशेषज्ञों तथा अन्य से हिंदी में बात की जिससे संदेश जमीनी स्तर तक पहुंचा।

RELATED ARTICLES

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...

तीसरे वनडे में बल्लेबाजी की कमजोरी को दूर करना होगा भारतीय महिला टीम को

होबार्ट। पहले दो मैचों में बुरी तरह हारने के बाद बैकफुट पर खड़ी मौजूदा विश्व चैंपियन भारतीय टीम को आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ रविवार को...

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की ‘आजाद रूह’

संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में हुआ मंचनलखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को आजाद...

नशा मुक्त सौहार्दपूर्ण होली मनाने का संकल्प दिलाया

शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआलखनऊ। अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं भारतीय नववर्ष महोत्सव समिति न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आज हनुमंत धाम मंदिर...

उत्सव वंदेमातरम् : सुरों की लहरों में डूबा लखनऊ

लखनऊ, 28 फरवरी 2026। आकाशवाणी लखनऊ ने भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के सहयोग से शनिवार को कैसरबाग स्थित कलामंडपम् में राष्ट्रभक्ति पर आधारित भव्य सांस्कृतिक...

जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास… पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता

हुबली। जम्मू कश्मीर ने शनिवार को यहां कर्नाटक के खिलाफ ड्रॉ रहे फाइनल में पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार रणजी...

प्राग मास्टर्स: गुकेश को मिली हार, अरविंद ने ड्रॉ खेला

प्राग। विश्व चैंपियन डी गुकेश को प्राग अंतरारष्ट्रीय शतरंज महोत्सव के मास्टर्स वर्ग के तीसरे दौर में नीदरलैंड के जॉर्डन वैन फोरेस्ट से हार...

अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकी समूहों के करीब 300 लड़ाके मारे गए : पाकिस्तान

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि अफगान तालिबान और उससे संबद्ध आतंकवादी समूहों के लगभग 300 लड़ाके उनके खिलाफ जारी अभियान में मारे जा...