back to top

अल्काराज़ और सबालेंका को ऑस्ट्रेलियाई ओपन में शीर्ष वरीयता


मेलबर्न। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ और एरीना सबलेंका को रविवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में क्रमशः पुरुष और महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता दी गई है।वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के ड्रॉ गुरुवार को डाले जाएंगे जिससे एक दिन पहले पुरुष और महिला वर्ग में 32 वरीय खिलाड़ियों की घोषणा की गई।

पुरुष वर्ग में दो बार के मौजूदा चैंपियन यानिक सिनर को दूसरी वरीयता मिली है, जबकि अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को तीसरी और 10 बार के चैंपियन नोवाक जोकोविच को चौथी वरीयता दी गई है।

महिला वर्ग में सबालेंका, इगा स्वियातेक और कोको गॉफ लगातार दूसरे वर्ष शीर्ष तीन वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। मौजूदा चैंपियन मैडिसन कीज़ को नौवीं वरीयता दी गई है। वह शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में शामिल चार अमेरिकी महिला खिलाड़ियों में से एक हैं।

पुरुष वर्ग में शीर्ष 10 वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों में लोरेंजो मुसेटी, एलेक्स डी मिनौर, फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, बेन शेल्टन, टेलर फ्रिट्ज और अलेक्जेंडर बुब्लिक भी शामिल हैं। दानिल मेदवेदेव 11वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के रूप में कोर्ट पर उतरेंगे।

महिला वर्ग में अमांडा अनिसिमोवा को चौथी, एलेना रायबाकिना को पांचवीं, जेसिका पेगुला को छठी, जैस्मीन पाओलिनी को सातवीं, मीरा एंड्रीवा को आठवीं और बेलिंडा बेनसिच को 10वीं वरीयता मिली है। चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को 16वीं वरीयता दी गई है।

RELATED ARTICLES

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...

पुस्तक लोकार्पण संग कई विभूतियों को मिला सम्मान

चेतना साहित्य परिषद ने मनाया 55वां संस्थापना दिवस समारोहलखनऊ। उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चन्द्रभानु गुप्त की प्रेरणास्पद स्मृति में लब्धप्रतिष्ठित संस्था चेतना...

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

जापान में सुनामी की चेतावनी के बीच परमाणु ऊर्जा पर जोर… मंत्री ताकाइची ने सुरक्षित उपयोग का किया समर्थन

जापान ने बुधवार को अपने उत्तरपूर्वी तट पर आए भूकंप, सुनामी और परमाणु आपदा की 15वीं वर्षगांठ मनाई, जबकि सरकार परमाणु ऊर्जा के अधिक...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

पश्चिम बंगाल के 22वें राज्यपाल के तौर पर आर एन रवि ने ली शपथ

कोलकाता। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी आर एन रवि ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में पश्चिम बंगाल के...

केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी बोले-एलपीजी संकट पर काबू पाने के प्रयास जारी

त्रिशूर (केरल)। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने बृहस्पतिवार को कहा कि एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) संकट से निपटने के प्रयास...