back to top

बदल सकती है अक्षय कुमार की बेलबॉटम की रिलीज डेट

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-मानें अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक अभिनेता की फिल्म ‘बेल बॉटम’ भी है, जिसकी रिलीज का दर्शक बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों ही अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा करते हुए बताया था कि ये फिल्म 27 जुलाई के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अब जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक मेकर्स एक बार फिर ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट बदलने पर विचार कर रहे हैं।

एक रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इन दिनों अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ की रिलीज को बदलने के बारे में प्लानिंग कर रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि कोरोना लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद भी देशभर के सभी सिनेमाघरों को नहीं खोला गया है। ऐसे में मेकर्स ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट को लेकर कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि अगर फिल्म को ऐसे माहौल में रिलीज किया गया था, तो ये उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाएगी। राजस्थान के डिस्ट्रीब्यूटर और मल्टीप्लेक्स के मालिक राज बंसल ने फिल्म को अगस्त के मिड में रिलीज करने पर कहा कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुझे नहीं लगता कि 27 जुलाई तक सिनेमाघर पूरी तरह से खुलेंगे।

‘बेल बॉटम’ के निमार्ताओं ने फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। यूनिट के एक करीबी सूत्र ने कहा, ‘अभी तक ‘बेल बॉटम’ की रिलीज पर कोई फैसला नहीं किया गया है क्योंकि देशभर में अभी पूरी तरह से सिनेमाघरों को नहीं खोला गया है।’ रणजीत तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा हुमा कुरैशी, लारा दत्ता और वाणी कपूर लीड रोल में दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...

केदारनाथ धाम में युद्धस्तर पर बर्फबारी की सफाई, कपाट खुलने से पहले तैयारियां तेज

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के रास्तों को श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने का कार्य रविवार को जोर-शोर...