back to top

गांव के चौकीदारों की भाजपा सरकार को कोई चिन्ता नहीं: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांव के चौकीदारों की उसे कोई चिन्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में अगर गठबंधन की सरकार बनी तो गांवों के चौकीदार विशेष सम्मान पाएंगे।

आम आदमी की जेब से चोरी हो गई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के चौकीदार वाले वक्तव्य और नारे पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा, किसानों के खाद की बोरी से पांच किलो की चोरी हो गई। आम आदमी की जेब से चोरी हो गई … ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि चौकीदारों की चौकी छीननी चाहिए। उन्होंने कहा, गांवों के असली चौकीदारों की सरकार को कोई चिंता नहीं है । समाजवादी सरकार में चौकीदारों को सम्मान दिया गया था। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गांवों के चौकीदारों को विशेष सम्मान दिया जाएगा। भाजपा पर समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करने का आरोप मढते हुए अखिलेश ने कहा कि महागठबंधन नफरत की दीवार को गिराना चाहता है।

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा

अखिलेश ने यहां एक बयान में कहा, भाजपा समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है जबकि महागठबंधन नर्2398ीरत की दीवार को गिराना चाहता है । उन्होंने कहा, महागठबंधन ही बदलाव लाएगा, तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और सबको अधिकार मिलेगा। सामाजिक न्याय से ही महापरिवर्तन होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाए थे। बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भाजपा ने जनता को भ्रमित कर दिया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा के लोग अच्छे दिन भूल गए, नौकरी भूल गए, गन्ना किसानों का 14 दिन में बकाया भुगतान भूल गए। एक बार फिर भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि धोखापत्र जारी किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से रूपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया। भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और बेईमानी समाप्त हो जाएगी लेकिन इसके ठीक उलट देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो गई। उन्होंने कहा कि भाजपा असली मुद्दों की बात नहीं कर रही है। किसानों को सस्ती खाद, फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए। किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ। भाजपा सरकार ने आलू और धान खरीदने की बात कही थी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ। अखिलेश ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों के सपने मार दिए। भाजपा नाम और रंग बदलने में व्यस्त है। देश को परिवर्तन के रास्ते पर ले जाने का काम गठबंधन ही करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता। भाजपा सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय कायम

नयी दिल्ली। पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार...

चेन्नई में शवगृह के अंदर रील बनाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

 चेन्नई । चेन्नई के सरकारी स्टेनली अस्पताल के शवगृह में कथित तौर पर अवैध रूप से प्रवेश कर सोशल मीडिया रील के लिए शवों...

केशव मौर्य ने सपा पर दी तीखी प्रतिक्रिया- बोले-सपा की लाल टोपी और नीला लिबास, काली करतूतें ढकने का नया प्रयास 

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी और छात्र शाखा में नीला परिधान अपनाने पर तीखी...

जम्मू कश्मीर के डोडा में जंगल से जैश से जुड़े आतंकवादी का शव बरामद

जम्मू । जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में पर्वतीय क्षेत्र से प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी का शव बरामद...

चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे

नयी दिल्ली।  चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली...

दक्षिणी लेबनान में इज़राइली धमाकों से उठता धुआं, गांव खाली कर दूर से तबाही देख रहे लोग

हनियाह (दक्षिणी लेबनान)। दक्षिणी लेबनान के मंसूरी गांव में इज़राइल द्वारा किए जा रहे नियंत्रित धमाकों से उठते धुएं ने पूरे इलाके को दहशत में...