back to top

अखिलेश, मायावती से मिलने उनके आवास पहुंचे की एग्जिट पोल पर चर्चा

लखनऊ। एग्जिट पोल में केंद्र में राजग की सरकार बनने के कयासों के बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गठबंधन सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती से सोमवार को मुलाकात की।

लोकसभा चुनाव से पहले उप्र में सपा, बसपा और रालोद ने गठबंधन किया था। इन दलों ने गठबंधन के तहत सीटों का बंटवारा कर चुनाव लड़ा था। अखिलेश आज दोपहर बसपा प्रमुख के घर पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच एक घंटे तक बात हुई।

दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बारे में अभी जानकारी नही मिल पाई है। इससे पहले शनिवार को तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने अखिलेश और मायावती से लखनऊ में अलग अलग मुलाकात की थी।

इन नेताओं ने किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत न मिलने के बाद की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया था। लोकसभा चुनाव में गठबंधन होने के बाद बसपा ने 38 सीटों पर और सपा ने 37 सीटों पर तथा तीन सीटों पर रालोद ने चुनाव लड़ा था।

इसके अलावा गठबंधन ने कांग्रेस का गढ़ समझी जाने वाली अमेठी सीट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए तथा रायबरेली सीट संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए छोड़ दी थी। सोमवार को आए एग्जिट पोल के नतीजों में 17 वीं लोकसभा में राजग गठबंधन को तीन सौ से अधिक सीटें मिलने के कयासों के बीच सपा व बसपा प्रमुख आज अचानक मिले और विचार विमर्श किया।

RELATED ARTICLES

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सालाना 1.20 करोड़ यात्रियों की क्षमता होगी, पहले चरण में प्रतिदिन औसतन 150 उड़ानें संचालित होंगी

लखनऊ । गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर क्षेत्र में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तेजी से अपने संचालन की ओर बढ़ रहा है।...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी में निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

वॉशिंगटन/नयी दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज अमेरिका में 50 वर्ष में स्थापित...

पदक विजेता खिलाड़ियों की फीस होगी माफ, प्रदेश में खुलेगा बालिकाओं के लिए अलग स्पोर्ट्स कॉलेज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेज सोसाइटी की अहम बैठक बुधवार को खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव की अध्यक्षता...

एबवी ने विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर दृष्टि हानि के मूक खतरे को उजागर करने के लिए राष्ट्रीय मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन किया

प्रमुख नेत्र विशेषज्ञों ने भारत में अपरिवर्तनीय अंधेपन को रोकने के लिए शीघ्र पहचान, नियमित स्क्रीनिंग और अधिक जन-जागरूकता का आह्वान किया नई...

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

दुबई । होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने...

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला… 31 साल के हरीश राणा को मिली ‘इच्छामृत्यु’ की मंजूरी, पिता की गुहार पर मिली मौत की इजाजत

गाजियाबाद। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए पिछले 12 वर्षों से कोमा में जीवन और मृत्यु के बीच झूल रहे...