अखिलेश ने पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन पर जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज से पार्टी के पूर्व विधायक अनिल कुमार दोहरे के निधन पर गहरा शोक जताया। अनिल कुमार दोहरे का लखनऊ एसजीपीजीआई में गुरुवार की शाम को निधन हो गया था।

अनिल कुमार दोहरे पार्टी के टिकट पर कन्नौज सदर सीट से तीन बार विधायक चुने गए थे। अखिलेश यादव ने शुक्रवार की सुबह कन्नौज स्थित अनिल कुमार दोहरे के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

श्री यादव ने कहा कि हमने सच्चा समाजवादी सिपाही खो दिया है। पार्टी में उनकी जगह भरना काफी मुश्किल है। पूर्व विधायक का निधन हमारे लिए बहुत दुखद है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को गांव-गांव पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

जम्मू मेल में मृत मिले युवक की शिनाख्त

अलीगढ़। जम्मू मेल में मृत अवस्था में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। वह जम्मू कश्मीर के ऊधमपुर जिले का रहने...

पुलिस भर्ती में पास हुए 374 अभ्यर्थियों काे नियुक्ति पत्र के लिए आठ बसों से लखनऊ किया गया रवाना

374 आरक्षी नियुक्ति पत्र के लिए लखनऊ रवाना | गृहमंत्री और मुख्यमंत्री देंगे नियुक्ति पत्र | गर्मी में पानी और किट की व्यवस्था की गई | मीरजापुर।...

भीषण गर्मी में ओवरहीट हो रहे ट्रांसफार्मरों पर लगे कूलर भी बेअसर, बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल

बार-बार हो रही ट्रिपिंग, ओवरलोडिंग से बढ़े फाल्ट भीषण गर्मी में बिजली की आवाजाही से लोग बेहाल फर्रुखाबाद। जिले में 41 उपकेंद्रों से शहर व ग्रामीण...

Latest Articles