back to top

Air Pollution : हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता अब भी खराब श्रेणी में

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का प्रति घंटा अपडेट देने वाले समीर ऐप के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में भी एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। हरियाणा के गुरुग्राम, जींद, अंबाला और कुरुक्षेत्र समेत कुछ जगहों पर वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार तो हुआ, लेकिन तब भी यह खराब श्रेणी में ही दर्ज किया गया। दिवाली के अगले दिन यानी शुक्रवार को इन जगहों पर एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में था।

शनिवार सुबह नौ बजे गुरुग्राम में एक्यूआई 212, जींद में 285, अंबाला में 224 और कुरुक्षेत्र में 262 दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले यह क्रमश: 344, 340, 308 और 304 था। हरियाणा के अन्य स्थानों जैसे बहादुरगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक 218, भिवानी में 224, चरखी दादरी में 229, फतेहाबाद में 224, हिसार में 204, करनाल में 277, सिरसा में 251 और यमुनानगर में 243 दर्ज किया गया। हरियाणा के सोनीपत में एक्यूआई 324 रहा, जो बहुत खराब श्रेणी में आता है।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब, 401 से 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर एक्यूआई को बेहद गंभीर माना जाता है। चंडीगढ़ में शनिवार को एक्यूआई 289 रहा जबकि शुक्रवार को यह 303 था। पंजाब के अमृतसर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। यह शुक्रवार सुबह नौ बजे 314 से बिगड़कर शनिवार को 346 पर पहुंच गया है। हालांकि, मंडी गोबिंदगढ़ में एक्यूआई 24 घंटे में सुधरकर 206 रहा जबकि शुक्रवार को यह 331 था।

जालंधर में एक्यूआई 239, खन्ना में 206, लुधियाना में 291 और पटियाला में 231 दर्ज किया गया। पंजाब में शुक्रवार को पराली जलाने के कुल 587 मामले दर्ज किए गए, जो इस मौसम में सबसे अधिक है।

RELATED ARTICLES

दिल्ली में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में 70 देशों के राजनयिकों ने किया पौधारोपण

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए 'सेवा पखवाड़ा' के तहत, दिल्ली में एक विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...

महाराष्ट्र के बुलढाणा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में चार लोगों की मौत

बुलढाणा (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मलकापुर के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाइवे पर एक कार और ट्रक...

अमित शाह से मिलने होटल पहुंचे नीतीश कुमार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को उस समय सभी को चौंका दिया जब वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने...

Most Popular

प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैलखनऊ। प्रदोष व्रत भगवान शिव की असीम कृपा पाने का शानदार अवसर है। यह व्रत हर माह के कृष्ण...

अमनदीप ने मंच पर जिंदगी की खूबसूरती से कराया रूबरू

‘जिÞंदगी मेरे ख्याल से’ कहानी और कविता की मनमोहक प्रस्तुति फिक्की फ्लो लखनऊ ने अमनदीप ख्याल के साथ एक मनमोहक शाम का आयोजन कियालखनऊ। फिक्की...

स्मृति मिश्रा दूरदर्शन के शो लोक रंग सुरों के संग में अपनी संस्कृति का सौंदर्य बिखेरेंगी

दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के दर्शकों के लिए प्रस्तुति देंगीलखनऊ। दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक रंग सुरों के संग...

डॉ. योगेश कुमार को मिला प्रथम विदुषी कृष्ण बिष्ट एंडोवमेंट अवॉर्ड

भातखंडे में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस...

श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा में प्रेम और सेवा का संदेश गूंजा

आशियाना क्षेत्र में भव्य स्वागत किया गयालखनऊ। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रशांति निलयम, आंध्र प्रदेश से...

श्रीमद भगवत गीता से सीखी जीवन जीने की कला

प्रतिदिन गीता का अध्ययन करने पर भी जोर दियालखनऊ। श्री श्री राधा रमण बिहारी मन्दिर (इस्कॉन) लखनऊ के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभुजी एवं...

सुंदरकांड पाठ से आनंदित होकर पितर देते हैं आशीर्वाद

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल पितृपक्ष में दिया संदेश लखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में गुरुवार 18 सितम्बर को...

‘जय देश-भारत-भारती’ पर दी मनमोहक प्रस्तुति, दर्शक मंत्रमुग्ध

बिम्ब कला केन्द्र की 45 वर्ष की यात्रा का उत्सव 'सुहाना सफर'लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र की...