back to top

संचारी रोगों से निपटने के किये जायें पर्याप्त इंतजाम: ब्रजेश पाठक

उपमुख्यमंत्री ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभागों के कार्यों की समीक्षा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिये हैं कि संचारी रोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में अस्पतालों में इलाज के पर्याप्त इंतजाम किये जाये। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर को व स्वास्थ्य केन्द्रों को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाये।

वह गुरूवार को अपने विधान भवन स्थित कार्यालय में चिकित्सा शिक्षा व चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों विभागों के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदेश के सभी उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान में अन्य विभागों को भी कई जिम्मेदारियां दी गयी है, उन विभागों से समन्वय स्थापित कर कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्राप्त की ली जाये और विशेष रूप से नियमित फागिंग और साफ-सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाये।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी अस्पतालों में पैरामेडिकल स्टाफ विशेषज्ञ एवं तकनीकी स्टाफ की उपस्थिति, दवाओं और आवश्यक उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये, जिससे प्रदेश की जनता को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। गतिशील निर्माण कार्यों में कोई अवरोध न आये इसका ध्यान रखा जाये। विकास कार्यों में यदि कोई प्रक्रिया लम्बित है तो उसका त्वरित समाधान किया जाये। जहां आवश्यक हो अस्पतालों के रंगाई, पुताई का कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाये।

श्री पाठक ने कहा कि विभाग में चिकित्सकों व अन्य कार्मिकों के प्रमोशन की प्रक्रिया गतिमान है। इसमें नियमानुसार अवशेष प्रमोशन को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाये। बैठक में प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि आज की बैठक में उनके द्वारा दिये गये निदेर्शों का शत-प्रतिशत अनुपालन कराया जायेगा। इस दौरान सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य रंजन कुमार, महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा किंजल सिंह, महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य दीपा त्यागी सहित दोनों विभागों के सभी विशेष सचिव मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम करेगी प्रतिभाग

लखनऊ। आगामी 54वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की महिला सीनियर हैंडबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम...

लखनऊ में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की नई शाखा का उद्घाटन

लखनऊ। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने लखनऊ के कुर्सी रोड इंडस्ट्रियल एरिया में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। यह शाखा बैंक की लखनऊ जोन...

सीएसके बनाम रॉयल्स मुकाबले में अपनी पूर्व टीमों के खिलाफ आमने-सामने होंगे सैमसन और जडेजा

गुवाहाटी। पिछले एक दशक से अधिक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे संजू सैमसन अब आईपीएल के मैच में सोमवार को उसी टीम के खिलाफ...

मार्च में एफपीआई का रिकॉर्ड पलायन, भारतीय शेयर बाजार से निकाले 1.14 लाख करोड़ रुपये

नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने मार्च में अब तक घरेलू शेयर बाजार से 1.14 लाख करोड़ रुपये (लगभग 12.3 अरब डॉलर)...

अश्विन ने की कोहली की तारीफ, बोले- वह जो कहते हैं उसे करके दिखातें हैं

बेंगलुरू। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि टेस्ट और...

पश्चिम एशिया संकट पर केंद्र सतर्क, राजनाथ सिंह ने आईजीओएम की पहली बैठक की अध्यक्षता की

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में उभरते भू-राजनीतिक संकट के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सतर्क रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय निगरानी और समन्वय की प्रक्रिया तेज...

जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा अभेद्य, आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किला

लखनऊ/जेवर। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के शनिवार को शुभारंभ के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और उसके आसपास का पूरा...

PM मोदी पलक्कड और त्रिशूर में चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

पलक्कड (केरल)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने...