अभिनेता करण ओबेरॉय बलात्कार और ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार

मुंबई। अभिनेता सह मॉडल करण ओबेरॉय को उपनगर ओशिवरा में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार और भयादोहन (ब्लैकमेलिंग) के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला ने हाल ही में

उन्होंने बताया कि महिला ने हाल ही में पुलिस में शिकायत दी थी कि ओबेरॉय ने उसे विवाह का झांसा देकर, उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके 2016 से ओबेरॉय के साथ संबंध थे। अधिकारी ने बताया कि उसने महिला के कुछ आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए और क्लिप सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे धन भी ऐंठा। शिकायत के आधार पर ओबेरॉय को रविवार को गिरफ्तार करके उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 384 (धन ऐंठना) के तहत मामला दर्ज कर लिया। ओशिवरा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शैलेश पासलवाड ने यह जानकारी दी। ओबेरॉय कुछ लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों जस्सी जैसी कोई नहीं और इन्साइड एज में काम कर चुके हैं। वह कार, बाइक और सिलेसिलाए वस्त्रों से जुड़े विज्ञापनों में कार्य कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार ने CM योगी के सचिव अमित सिंह को सेवा विस्तार दिया, 2027 तक बने रहेंगे पद पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रमुख सचिव अमित सिंह को केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार दे दिया है। अब वे 31...

PM मोदी ने सड़क दुर्घटना में मारे गए 114 वर्षीय मैराथन धावक फौजा सिंह को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए अनुभवी मैराथन धावक फौजा सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और...

ग्रेस किम ने जीता पहला अमुंडी एवियन चैंपियनशिप का खिताब

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने 28वें स्थान पर किया प्रतियोगिता का समापन ऐक्स-लेस-बेन्स (फ्रांस)। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अमुंडी एवियन चैंपियनशिप के अंतिम दौर...

Latest Articles