back to top

लेखपाल हड़ताल पर डटे, तनाव बढ़ा

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। लेखपाल के साथ वकीलो का मारपीट का मामला फिर से तूल पकड़ रहा है। सोमवार को भी मोहनलालगंज तहशील में राजस्व से जुड़ा कोई भी कार्य नही हो सका। लेखपाल नामजद वकीलों की गिरफ्तारी और एसडीएम, तहसीलदार के तबादले की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर वकील लेखपालों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।

वकीलों ने सोमवार को बैठक कर प्रशासन व पुलिस को लेखपालों पर कार्रवाई के लिए चार दिन का समय दिया है। मंगलवार से वकीलों ने कोर्ट में काम करने का निर्णय लिया। वकील शनिवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे। इस हंगामे, प्रदर्शन के बीच सोमवार को तहसील में मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। वादकारियों को बैरंग लौटना पड़ा। वकीलों ने सोमवार को बार महामंत्री राम लखन यादव की अगुवाई में आमसभा की।

वकीलों ने मंगलवार से काम करने का निर्णय लेते हुए तहसील प्रशासन व पुलिस को चार दिन का समय देते हुए चेतावनी दी। लेखपाल व वकीलों के बीच मारपीट को लेकर हो रहे प्रदर्शन के कारण तहसील में किसी कोर्ट में काम नहीं हुआ। वकीलों के कार्य पर वापस आने के ऐलान के बाद मंगलवार से कोर्ट में कामकाज होने की उम्मीद जगी है।

वहीं दूसरी तरफ वकीलों ने नामजद लेखपालों की तत्काल गिरफ्तारी, लेखपालों की आय से अधिक की सम्पत्ति की जांच, गृह जनपदों से लेखपालों का तबादला और लेखपालों के पास काम कर रहे प्राइवेट कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। जबकी राजधानी के लेखपाल उपजलाधिकारी आवास पर धरने पर बैठे रहे। लेखपाल संघ घटना में एसडीएम व तहसीलदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। तत्काल दोनों अफसरों का तहसील से तबादला करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

हनुमान सेतु (पीपा पुल) का भव्य लोकार्पण कर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने दी बड़ी सौगात

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान कल देर रात तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित...

उत्तर प्रदेश पुलिस में होगी 81,000 पदों पर सीधी भर्ती, CM योगी का बड़ा ऐलान

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश पुलिस बल का हिस्सा बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए वित्तीय वर्ष...

CM योगी के निर्देश पर बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिंदू परिवारों को लखीमपुर-खीरी में बसाया गया

जीविकोपार्जन के लिए तीन तहसीलों के चार गांवों में दी गई जमीन, प्रधानमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि समेत कई योजनाओं का मिल रहा लाभ लखनऊ।...

कूद से कम्यूट फिल्मों के दौर की होगी शुरूआत: नीलेश मिसरा

इस प्रारूप का उद्देश्य ऐसी फिल्मों का निर्माण करना हैलखनऊ। हिन्दी सिनेमा के प्रख्यात गीतकार, लेखक और स्टोरीटेलर नीलेश मिसरा ने अपनी नई फिल्म...

कलाकार मिलन समारोह में गूंजी गजलें और गीत

राय उमानाथ बली में 33वां कलाकार मिलन समारोहलखनऊ। विश्व हिंदी रंगमंच दिवस पर कलाकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से 33वां कलाकार मिलन समारोह...

गुड फ्राइडे : जो क्रूस पे कुर्बान है वो मेरा मसीहा है… से गूंजे शहर के चर्च

गिरजाघरों में श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुड फ्राइडे, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभाएं, गाए गये प्रभु यीशु के बलिदान को याद करते हुए...

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, निकली भव्य कलश यात्रा

भांगड़ा और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकती महिलाएं​लखनऊ। हरिश्चंद्र वंशीय समाज महिला समिति 'सुहासिनी' के तत्वावधान में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान...

लखनऊ की पूजा गर्ग बनीं फिक्की फ्लो की 43वीं राष्ट्रीय अध्यक्ष

सिमरन साहनी बनी फ्लो लखनऊ चैप्टर की नई चेयर पर्सन लखनऊ। फिक्की लेडीज आॅर्गनाइजेशन गर्व के साथ घोषणा करता है कि लखनऊ की पूजा गर्ग...

एक एंग्री ओल्ड मैन की जबरदस्त कहानी है ‘सूबेदार’

अभिनेता ने अपने स्टाइल, स्वैग, आक्रोश और हीरोइज्म से इसे यादगार बनायालखनऊ। अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ...