back to top

पित्रोदा के बयान को लेकर खड़ा हुआ सियासी बवाल, प्रधानमंत्री ने साधा निशाना

नई दिल्ली। बालाकोट में वायुसेना की कार्वाई के संदर्भ में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा के बयान को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि सशस्त्र बलों का अपमान किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष

प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष को आतंकवाद के समर्थकों की शरणस्थली बताया और उस पर सशस्त्र सेनाओं का अपमान करने का आरोप लगाया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने पित्रोदा की कथित टिप्पणी को उनका निजी बयान करार देते हुए कहा कि वह जवानों की वीरता और शौर्य को सलाम करती है, लेकिन पुलवामा हमला मोदी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी विफलता का उदाहरण है। जनता माफ नहीं करेगी हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए मोदी ने ट्वीट में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख सैम पित्रोदा की यह कहने के लिए आलोचना की कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत हवाई हमले से जवाब दे सकता था लेकिन मेरे हिसाब से दुनिया से ऐसे नहीं निपटा जाता।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के रॉयल परिवार के वफादार दरबारी ने वही बात मानी जो दुनिया पहले से ही जानती थी कि कांग्रेस आतंकवाद की ताकतों को जवाब नहीं देना चाहती थी। उन्होंने कहा कि यह नया भारत है—हम आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे। उन्होंने कहा, विपक्ष ने बार-बार हमारी सेनाओं का अपमान किया है। मैं अपने साथी भारतीयों से अपील करता हूं कि विपक्षी नेताओं पर उनके बयानों को लेकर सवाल उठाएं। उन्हें बताएं कि 130 करोड़ भारतीय विपक्ष को उनकी हरकतों के लिए माफ नहीं करेंगे या भूलेंगे नहीं। भारत हमारी सेनाओं के साथ दृढ़ता से खड़ा है।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विटर पर विपक्ष

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी ट्विटर पर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका दिल आतंकवादियों के लिए धड़कता है जबकि हमारा दिल तिरंगे के लिए धड़कता है। शाह ने ट्वीट किया, विपक्ष और भाजपा के बीच अंतर साफ है। वे हमारी सेना पर संदेह करते हैं, हमें अपनी सेना पर गर्व है। उनका दिल आतंकवादियों के लिए धड़कता है, हमारा दिल तिरंगे के लिए धड़कता है। उन्होंने कहा, इस चुनाव में अपनी वोट की ताकत के जरिए कांग्रेस की संस्कृति पर सर्जिकल स्ट्राइक करें । खबरों के अनुसार, पित्रोदा ने यह भी कहा है कि वह बालाकोट हवाई हमले और उसमें मारे गए आतंकवादियों की संख्या के बारे में और जानना चाहते हैं। विवाद खड़ा होने के बाद पित्रोदा ने कहा कि उन्होंने एक नागरिक की हैसियत से सवाल किया था और इस पर प्रधानमंत्री का प्रतिक्रिया देना समझ से परे है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पित्रोदा की टिप्पणियों के लिए उनकी आलोचना करते हुए कहा कि ऐसे बयान पाकिस्तानी समाचार चैनलों पर हिट होंगे। वित्त मंत्री ने भाजपा के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, वह मानते हैं कि हमने जो किया (बालाकोट हवाई हमला) वह गलत था। किसी भी दूसरे देश ने नहीं कहा कि यह गलत था। यहां तक कि इस्लामिक सहयोग संगठन ने भी ऐसी बात नहीं कही। यह केवल पाकिस्तान की राय है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे लोग किसी राजनीतिक पार्टी के लिए रोल मॉडल होते है। इससे पहले एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव की आलोचना की। यादव ने आरोप लगाया कि वोट हासिल करने के लिए पुलवामा हमला एक षड्यंत्र था। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में यादव और पित्रोदा के बयानों को भी टैग किया।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि…

इस बीच, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि देश के सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर कभी सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए लेकिन साथ ही उन्होंने सरकार को सलाह दी कि वह खुद को भारतीय सेना की तरह दिखाना बंद करे। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, पुलवामा आतंकी हमला मोदी सरकार की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी गंभीर विफलता थी। बालाकोट में कार्वाई हमारी वायुसेना के वीरता और शौर्य का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। उन्होंने कहा, मोदी जी और भाजपा को किसी निजी राय का इस्तेमाल जहर फैलाने के लिए नहीं करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि मोदी को जवानों के पराक्रम एवं बलिदान के पीछे छिपने के बजाय रोजगार संकट, कृषि संकट, जीएसटी की त्रासदी और अर्थव्यवस्था की बदहाली जैसे मुद्दों पर जवाब देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर...

जनगणना 2027 का दूसरा चरण अगले वर्ष से शुरू होगा, पहले चरण में 5.72 लाख परिवारों ने ली स्व-गणना सुविधा

नयी दिल्ली। भारत के महापंजीयक (आरजीआई) ने शुक्रवार को कहा कि जनगणना 2027 के पहले चरण के दौरान अब तक 5.72 लाख से...

सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित जनगणना रोकने की मांग वाली याचिका खारिज की

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को जाति आधारित जनगणना रोकने का निर्देश देने का अनुरोध करने वाली याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी...

यूपी SIR…. अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए… कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने शुक्रवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता...

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी लय जारी रखने उतरेगा पंजाब किंग्स

मुल्लांपुर। पिछले साल के अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखने वाली पंजाब किंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक संघर्ष कर...

‘धुरंधर’ के राकेश बेदी ने अपने अभिनय से अवध की शाम को बनाया खास

नाटक ‘मसाज’ में राकेश बेदी ने दिखाया जीवन का संघर्षलखनऊ। भारतेंदु नाट्य अकादमी के स्वर्ण जयंती नाट्य समारोह में गुरुवार को नाटक 'मसाज' का...