back to top

आप ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट से उम्मीदवार घोषित किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के वास्ते दिल्ली की चार और हरियाणा की एक सीट के लिये मंगलवार को उम्मीदवारों की घोषणा की। पार्टी ने वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती को नयी दिल्ली सीट से मैदान में उतारा है। पार्टी ने राज्यसभा के पूर्व सदस्य सुशील गुप्ता को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद पांच नामों की घोषणा की गई।
आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने यहां संवाददाता सम्मेलन में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। आप ने दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं मालवीय नगर से विधायक सोमनाथ भारती को नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से, कोंडली के विधायक कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली सीट से, सहीराम पहलवान को दक्षिणी दिल्ली से और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है।

पार्टी ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन इंडिया की अपने सहयोगी कांग्रेस से हाथ मिलाया है। सीट बंटवारे को लेकर दोनों दलों के बीच हुए समझौते के तहत आप दिल्ली में चार और कांग्रेस तीन लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोकसभा की कुल सात सीट हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में जो मुख्य मानदंड अपनाया, वह लोगों की सेवा के लिए उनकी मौजूदगी है। उन्होंने कहा, अगर आप हमारे चार उम्मीदवारों के बारे में पूछेंगे तो उनके क्षेत्र के लोग कहेंगे कि वे जन सेवा के लिए चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और इसीलिए उन्हें उम्मीदवार के रूप में चुना गया है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी जाति-आधारित राजनीति में विश्वास नहीं करती है। वहीं, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से एक व्यक्ति को टिकट देकर बाबा साहेब आंबेडकर के सपने को पूरा कर रही है।

केजरीवाल ने एक्स पर कहा, पूर्वी दिल्ली सामान्य श्रेणी की सीट है। यहां से हमने एससी समाज के कुलदीप कुमार को टिकट दिया है। कोई पार्टी सामान्य सीट से एससी समाज को टिकट नहीं देती। बाबा साहब के सपने को केवल आप पूरा कर रही है। कुलदीप कुमार एक सफाई कर्मचारी के बेटे हैं, बेहद गरीब परिवार से आते हैं। अभी वह कोंडली विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। आप सभी का आशीर्वाद चाहिए।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...